उत्तराखण्डराज्य

बैठक के अवसर पर मंत्री परिषद के सभी सदस्यों को आयुष किट भेंट की गई

देहरादून।आज मंत्रिमंडल की बैठक से पूर्व मंत्रिपरिषद् की बैठक हुई। इसमें मंत्रिपरिषद् के सदस्यों को उत्तराखंड में कोविड-19 की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी दी गई। राज्य में कोविड-19 के दृष्टिगत स्वास्थ्य सुविधाओ में किए गए सुधार और कृषि, उद्योग सहित पुनः प्रारंभ की गई आर्थिक गतिविधियों के बारे में भी बताया गया।
इस मौके परआयुष मंत्री डाॅ हरक सिंह रावत ने मुख्यमंत्री त्रिवेद्र सिंह रावत व मंत्री परिषद के सभी सदस्यों को  रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने संबंधी आयुष विभाग द्वारा तैयार किये गये आयुष किट भेंट किए। 

Share This Post:-
Post Views: 10 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *