दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

दिल्ली प्रदेश युवक कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में निर्वाचित हुए नए पदाधिकारी

युवक कांग्रेस प्रदेश महासचिव बने हरप्रीत सिंह — हरीश गोला

दिल्ली।दिल्ली प्रदेश युवक कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में प्रदेश युवक कांग्रेस महासचिव हरप्रीत सिंह, कृष्णा नगर विधानसभा युवक कांग्रेस के अध्यक्ष फैजल खान, लक्ष्मी नगर विधानसभा युवक कांग्रेस के अध्यक्ष अर्पित उपाध्याय,

जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर विजयी मोहित शर्मा जी के विजयी होने के उपलक्ष्य में कृष्णा नगर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष सरदार गुरचरण सिंह राजू जी के द्वारा स्वागत सभा का आयोजन पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार में किया गया।

इस मौके पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधिक व मानवाधिकार विभाग के डेलिगेट व महासचिव एडवोकेट हरीश गोला, शकरपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीन शर्मा, लक्ष्मी नगर से पूर्व निगम प्रत्याशी राजेश पांडेय, गीता कॉलोनी से पूर्व निगम प्रत्याशी विजय गिल्होत्रा,

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलिगेट भीम सेन अरोड़ा, प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग की स्टेट कॉर्डिनेटर श्रीमती रेनू रस्तोगी, दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व प्रवक्ता अजय नागपाल, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जवाहर लाल धवन, कृष्णा नगर विधानसभा युवक कांग्रेस के अध्यक्ष फैजल खान, कृष्णा नगर जिला कांग्रेस कोविड सेवक इंचार्ज पुलकित चतुर्वेदी,

जिला कांग्रेस सचिव दीपक कुमार गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष राजिंदर कुमार अरोड़ा, कांग्रेस नेता हेमन्त तिवारी, श्रीमती गीता देवी, युवा नेता सचिन साध, सहित कई कांग्रेसजनो व युवा कांग्रेस के साथियों ने नव निर्वाचित युवक कांग्रेस पदाधिकारीयों को बधाई एवम शुभकामनाएं दीं।

Share This Post:-
Post Views: 10 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *