अन्य राज्य

जवाहरलाल नेहरू विद्यापीठ में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस* 

*

कार्यक्रम का आयोजन पश्चिम बंगाल के द्वितीय मुख्यमंत्री एवं भारत रत्न डॉ. विधानचंद्र राय की स्मृति में किया गया। उल्लेखनीय है कि उनका जन्म 1 जुलाई 1882 को और निधन 1 जुलाई 1962 को हुआ था। भारत सरकार ने वर्ष 1991 में 1 जुलाई को ‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ घोषित किया था। इस दिवस का उद्देश्य मरीजों की सेवा करने वाले डॉक्टरों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना और समाज में चिकित्सकों के महत्व को रेखांकित करना है।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाध्यापिका श्रीमती मधुरिमा चंद्रा द्वारा डॉ. राय के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि से हुई। इसके बाद शिक्षिका शाश्वती मुखर्जी ने विद्यार्थियों को डॉ. राय के जीवन, उनके चिकित्सकीय योगदान और मुख्यमंत्री के रूप में किए गए कार्यों से अवगत कराया। उन्होंने समाज में डॉक्टरों की निःस्वार्थ सेवा और महत्व पर भी प्रकाश डाला।

आयोजन को सफल बनाने में शिक्षक कौशिक साधुखान, नितेश्वर चौधरी, सुमन कुमार दास, सुनीता राउत, शमीना हसन, मो. इब्राहिम, गिरिजेश शर्मा एवं विनोद यादव का विशेष योगदान रहा।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *