Post Views: 0
“कोटद्वार-श्रीनगर की LPG समस्या संसद तक पहुंची, सांसद अनिल बलूनी ने संभाला मोर्चा” �
Amar sandesh दिल्ली/ पौड़ी गढ़वाल। गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख ने नवगठित कोटद्वार एवं श्रीनगर नगर निगमों तथा विस्तारित नगर निकाय क्षेत्रों में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर बुकिंग को लेकर सामने आ रही समस्याओं का संज्ञान लेते हुए केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री से हस्तक्षेप की मांग की है।
सांसद अनिल बलूनी ने इस संबंध में केंद्रीय मंत्री को पत्र प्रेषित करने के साथ ही दूरभाष पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने मंत्री को अवगत कराया कि नगर निगमों के गठन एवं सीमाविस्तार के बाद कई क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग और आपूर्ति में तकनीकी एवं प्रशासनिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे आम नागरिकों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सांसद बलूनी को आश्वस्त किया कि मामले का गंभीरता से परीक्षण कराया जाएगा तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस अवसर पर सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को आवश्यक सुविधाएं सहज और सुचारु रूप से उपलब्ध हों, इसके लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता है कि क्षेत्रवासियों को घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग एवं आपूर्ति में किसी भी प्रकार की बाधा का सामना न करना पड़े और उन्हें पूर्ववत सभी सुविधाएं सुगमता से मिलती रहें।
सांसद बलूनी की इस पहल से कोटद्वार, श्रीनगर एवं विस्तारित नगर निकाय क्षेत्रों के हजारों एलपीजी उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
Related