दिल्लीराज्यराष्ट्रीयहरियाणा

मीडिया ‘समाज का दर्पण है’ और ‘निष्पक्षता’ इसका धर्म है—–मनहोर लाल    

 दिल्ली। दिल्ली में ‘साधना’ ग्रुप के ‘हर खबर हरियाणा’ समाचार चैनल का शुभारंभ करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान युग में सूचनाओं का प्रवाह है।यदि सूचनाओं का प्रवाह नहीं होता तो व्यक्ति स्वयं को अकेला ही पाता। प्रिंट मीडिया व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के उपरांत अब दुनिया बडी तेजी से सोशल मीडिया व डिजिटल युग की ओर बढी है। 

            हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक युग में लोकतंत्र पूरे विश्व का सौंदर्य है। विश्व में वर्तमान में लोकतंत्र का ही अस्तित्व है।लोकतंत्र में सभी नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित रहती है। मीडिया को ‘लोकतंत्र का चौथा स्तंभ’ कहा जाता है। लोकतंत्र की मजबूती की दिशा में मीडिया को सदैव अपनी महत्ती भूमिका का निर्वहन करते रहना होगा।नागरिकों का विश्वास होता है मीडिया पर।नागरिकों को अपेक्षाएं होती हैं मीडिया से। मीडिया को जनहित की सूचनाओं से युक्त समाचारों को सदैव प्राथमिकता देनी चाहिए।

       हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि ‘पारदर्शिता’ हरियाणा सरकार की कार्यप्रणाली का प्रमुख तत्व है।समानता के आधार पर सभी क्षेत्रों के विकास एवं सभी वर्गों के कल्याण के लिए हरियााणा सरकार द्वारा नीतियों को कार्यरूप दिया गया है। ‘हरियाणा एक-हरियाणवी एक’ के मूल मार्ग पर प्रशस्त होते हुए हरियाणा सरकार ने प्रदेश के विकास को गति दी है। ‘हर खबर हरियाणा’ समाचार चैनल प्रारंभ किए जाने पर ‘साधना’ ग्रुप को बधाई व शुभकामना देते हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आशा व्यक्त की कि चैनल सदैव जनहित की दिशा में अग्रसर रहे और समाज को अच्छी दिशा दे।

          शुभारंभ अवसर पर हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता,सांसद श्री बालक नाथ,हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा, विधायक श्रीमती  सीमा त्रिखा,विधायक श्री राजेश नागर ,विधायक श्री नरेंद्र गुप्ता व पूर्व मंत्री श्री विपूल गोयल मौजूद रहे। शुभारंभ समारोह में साधना ग्रुप के चेयरमैन श्री राकेश गुप्ता,

श्री प्रेमचंद गोयल,श्री श्याम जाजू व अन्य गणमान्य मौजूद रहे। 

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *