दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

थावरचंद गहलोत को बनाया गया कर्नाटक का राज्यपाल

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 8 प्रदेशों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की

दिल्ली।केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में विस्तार की अटकलों के बीच केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त बना दिया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 8 प्रदेशों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है। 

हरिबाबू कंबापति को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। इसके अलावा राजेंद्रनाथ विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
“मिजोरम के गवर्नर पीएस श्रीधरण को गोवा भेजा गया है। साथ ही हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं, त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड स्थानांतरित किया गया है। बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल बनाया गया है। इससे पहले वे हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल थे।

Share This Post:-
Post Views: 30 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *