दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री प्रतिनिधि राजेश सैनी सहित कई आप कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल

नई दिल्ली, 16 नवम्बर। पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विजय गोयल ने आज एक प्रेसवार्ता में आम आदमी पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल करवाते हुए कहा कि जैसे-जैसे आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार सामने आ रहे हैं, वैसे-वैसे आप कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। आज मुख्यमंत्री प्रतिनिधि श्री राजेश सैनी, मालविय नगर विधानसभा के संगठन मंत्री श्री देवेन्द्र चौहान और श्रीमती सुरभी सेजवाल सहित अन्य आप कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। आप से भाजपा में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं का एक ही बात कहना है कि आम आदमी पार्टी के अंदर धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार हो रहा है। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता श्री अजय सहरावत उपस्थित थे।

श्री विजय गोयल ने एक फोटो दिखाते हुए कहा कि अखिलेश पति त्रिपाठी के साले और उनके करीबियों द्वारा गोपाल खारी से टिकट के लिए पैसे लेने के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया है जो आप के भ्रष्टाचार का नया नमूना है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी-बड़ी बात करने वाली आम आदमी पार्टी आज भ्रष्टाचार के सारे कारनामें पार कर चुकी है।

श्री विजय गोयल ने कहा कि दिल्ली को धोखा देने के अलावा आम आदमी पार्टी ने कुछ नहीं किया। उन्होंने राजेश गुप्ता द्वारा लिखे गए प्रेस रीलीज और पैसे देने की पूरा ब्योरा दिखाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी आज खुलेआम भ्रष्टाचार कर रही है और कई राज्यों में चुनाव लड़ने सिर्फ पैसे इकट्ठा करने जाते हैं।

श्री विजय गोयल ने कहा कि केजरीवाल दिल्ली में ना ही प्रदूषण पर कोई काम किया और ना ही यमुना को ठीक किया लेकिन चुनावी राज्यों में जाकर अपने झूठे कामों की वाहवाही खूब करते हैं।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *