दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

लक्ष्मी नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी को उनके जन्मदिन पर याद किया।

नई दिल्ली। लक्ष्मी नगर विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी का 76वां जन्मदिन उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि कर भावपूर्ण स्मरण करके मनाया। कार्यक्रम का आयोजन लक्ष्मी नगर के वैस्ट गुरु अंगद नगर स्थित मोहन पार्क के शहीद भगत सिंह पार्क में किया गया।

उनका जन्मदिन सदभावना दिवस के रूप में मनाया गया। सभी ने स्व राजीव जी की देश को विकसित करने की उनकी नीति पर कहा कि राजीव गांधी आधुनिक सोच व दूरदर्शी नेता थे। 21 वी सदी का भारत निर्माण उनका प्रमुख उद्देश्य था। वह भारत को मज़बूत, आत्मनिर्भर और अग्रणीय देशों में देखना चाहते थे। सबसे कम उम्र 40 वर्ष में वह भारत के प्रधानमंत्री बने।

इस अवसर पर दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में लक्ष्मी नगर से कांग्रेस से प्रत्याशी रहे डॉ हरिदत्त शर्मा, मानवाधिकार विभाग, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के चीफ मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक शर्मा, डूसू के पूर्व प्रेस सचिव अजय नागपाल, आईटी सेल, लक्ष्मी नगर ब्लाक कांग्रेस एवम ट्रांसपोर्ट विभाग के चेयरमैन दीपक कुमार गुप्ता, मानवाधिकार विभाग लक्ष्मी नगर विधानसभा, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चेयरमैन वीके शर्मा, कोंनरवा ईस्ट दिल्ली के चेयरमैन पवन मैनी, भूपेंद्र प्रसाद जी नेहरू युवा केन्द्र संस्थान के दिल्ली संयोजक, सरदार जगदीश सिंह मठारू आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, जवाहर धवन, नरोत्तम व्यासजी, मेहरचंद वर्मा जी तथा कुणाल अग्रवाल, श्रीमती जमना जैन तथा श्रीमती रोजी जी महिला विंग ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी जी के जन्मदिन पर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा अपने विचार रखे।
धन्यवाद ।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *