उत्तराखण्डराज्यराष्ट्रीय

उत्तरांचल युवा संगठन द्वारा सैदपुर में लगाया गया कोरोना वैक्सीन का कैंप

दिल्ली।पूरे देश में इस समय कोरोना वैक्सीन भारत सरकार राज्य सरकारों द्वारा जोर शोर पर लगाई जा रही है लोगों को क्रोना महामारी से बचाव के लिए मास्क, 2 गज की दूरी और समय-समय पर हाथ धोने की जानकारी भी दी गयी, वहीं दिल्ली एनसीआर मैं कई सामाजिक संस्थाएं वह पार्टी कार्यकर्ता भी अपने स्तर पर वैक्सिंग के रजिस्ट्रेशन कर लोगों को जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं।

ज्ञात हो फरीदाबाद सैदपुर स्थित उत्तरांचल युवा जन संगठन समय-समय पर सामाजिक गतिविधियों और समाज के लोगों को जागरूक करने के अभियान चलाता रहता है इसी के मध्य नजर आज 4 अप्रैल फरीदाबाद के सेहतपुर क्षेत्र के दून भारती पब्लिक स्कूल में उत्तराँचल युवा जन संगठन द्वारा कोरोना वैक्सीन का कैम्प लगाया गया। और इस कार्य मे पूर्ण प्रशासनिक सहयोग रहा संगठन की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती भारती भाकुनी व श्री भुवन भाकुनी और दून भारती पब्लिक स्कूल के चेयरमैन श्री मनीष डंगवाल विशेष सहयोग रहा।

इस मौके पर संगठन द्वारा लगाए गए कोविड वैक्सीन केंद्र में सैकड़ों 45 साल से ऊपर के लोगो ने इस सुविधा का लाभ उठाया। इस मौके पर संगठन की कार्यकारिणी व सदस्यों ने पूर्ण ब्यवस्था बनाये रखने मेंअपना पूर्ण सहयोग दिया। जिस प्रकार कोरोना दुबारा रफ्तार पकड़ने लगा ऐसे समय मे यह एक चुनौती पूर्ण कार्य है। जिसमे समजिक दूरी बनाये रखना मास्क भी जरूरी हो और कैम्प में उपस्थित सभी लोगो को वैक्सीन की डोज लग जाये यही संगठन की कोशिश रही।

संगठन के अध्यक्ष श्री जगत सिंह रावत ने इस मौके पर कहा कि संगठन समय समय पर जन सरोकारों से जुड़े ऐसे कार्य हमेशा करता है और रहेगा। इस अवसर पर श्री जगत रावत ने संगठन की वरिष्ठ सदस्या श्रीमती भारती भाकुनी ज व श्री भुवन भाकुनी ज का भी धन्यबाद किया। की उन्ही से हमे ये प्रेरणा मिली। उन्होंने कहा कि भाकुनी परिवार समय समय पर संगठन के माध्यम से कई सामाजिक कार्यो को अंजाम देते है।
आगे आने वाले समय मे भी संगठन ऐसे कार्य निरंतर करता रहेगा अमर संदेश समाचार पत्र को यह जानकारी संगठन से जुड़े वरिष्ठ सदस्य रमेश चंद ने दी उन्होंने बताया कि इस अवसर पर सरकार की गाइडलाइन को ध्यान रखते हुए इस कैंप का आयोजन किया गया उन्होंने उपस्थित सभी लोगों का व संगठन के सभी पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *