दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

बीजेपी में हूं बीजेपी में रहूंगा : महाराज

नई दिल्ली। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने आज कुछ ही देर पहले नई दिल्ली में पत्रकार वार्ता आयोजित कर उन सभी चर्चाओं पर विराम लगा दिया है जिनमें कई दिनों से उनके कांग्रेस में शामिल होकर पौडी गढवाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की बात हो रही थी। सतपाल महाराज ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि मैं भाजपा में हूं और भाजपा में ही रहूंगा, और पार्टी के स्टार प्रचारक के रूप में पूरे देश में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार करूंगा। उन्होंने कहा कि ना मैं टिकट मांग रहा हूं ना ही लोकसभा चुनाव लड़ने की मैंने किसी के सामने इच्छा जताई है यहां तक कि मेरे परिवार से भी कोई लोकसभा टिकट का दावेदार नहीं है। उन्होंने पार्टी या मुख्यमंत्री से अपनी नाराजगी की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया।

Share This Post:-
Post Views: 22 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *