दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

हुडको ने मनाया अपना 49 वा स्थापना दिवस

भारत सरकार के उपक्रम आवास और शहरी विकास निगम हुडको ने इंडियन हैबिटेट सेंटर के ऑडिटोरियम में अपना 49 वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर हुडको के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉक्टर एम रविकांत ने सभागार बैठे सभी लोगों को संबोधित करते हुए बधाई दी, और कहा आप सभी की मेहनत से आज हमारी कंपनी अपने कार्य को सफलतापूर्वक करने का प्रयास कर रही है। इस मौके पर मंच पर हुडको के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर भी मौजूद थे। इस आयोजन के अवसर पर हुडको अधिकारी, हुडको के अंतर्गत काम करने वाली कंपनिया एवं बैंकों को सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना में उत्कृष्ट योगदान के लिए जम्मू कश्मीर बैंक के चेयरमैन परवेज अहमद को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने हुडको के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉक्टर एम रविकांत को बधाई देते हुए कहां कि 50 वी स्थापना दिवस के अवसर पर हुडको को नवरत्न कंपनी का सम्मान दिला कर स्थापना दिवस मनाया जाएगा।

Share This Post:-
Post Views: 17 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *