उत्तराखण्डदिल्लीराज्य

केजरीवाल मॉडल से कहीं अच्छा हरीश रावत मॉडल -धीरेंद्र प्रताप

दिल्ली।उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के तथाकथित “केजरीवाल मॉडल से उत्तराखंड में हमारे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का “उत्तराखंड मॉडल” कहीं अच्छा था।

धीरेंद्र प्रताप ने केजरीवाल के आज
उत्तराखंड अभियान को ढकोसला बताते हुए कहा कि उत्तराखंड की समस्याओं, उत्तराखंड के विकास ,उत्तराखंड के सवालों और उत्तराखंड के इतिहास की जितनी समझ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को है इतनी किसी को नहीं है ।
उन्होंने कहा भाजपा घबराई हुई है और केजरीवाल यहां ड्रामा करके सत्ता में भागीदारी चाहते हैं ।उनका इरादा उत्तराखंड का विकास नहीं है बल्कि यहां पर सत्ता में काबिज होकर देश के नेता बनने की फिराक में हैं।उन्होंने कहा कि केजरीवाल की पार्टी का उत्तराखंड में खाता तक नहीं खुलेगा ।
उन्होंने कहा कि हरीश रावत और प्रीतम सिंह मिलकर भाजपा को तो हरायेगे ही ,आप पार्टी को भी छठी का दूध याद दिला देंगे ।

Share This Post:-
Post Views: 12 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *