दिल्लीराष्ट्रीय

ऊर्जा क्षेत्र को मिला नया जोश: एनटीपीसी के सीएमडी गुरदीप सिंह ने युवा प्रशिक्षुओं में भरी नई ऊर्ज

पहली बार कार्यकारी प्रशिक्षुओं से सीधा संवाद, नेतृत्व और भविष्य की दिशा पर दिया मार्गदर्शन

Amar sandesh नई दिल्ली। देश के ऊर्जा क्षेत्र में नई पीढ़ी को तैयार करने की दिशा में एक अहम पहल के तहत गुरदीप सिंह, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, NTPC एवं NEEPCO ने नीपको के कार्यकारी प्रशिक्षुओं (ईटी) के साथ संवाद किया। यह संवाद Power Management Institute में आयोजित उन्मुखीकरण कार्यक्रम के दौरान हुआ।

यह अवसर इसलिए भी खास रहा क्योंकि यह पहली बार था जब सीएमडी ने सीधे तौर पर प्रशिक्षुओं से बातचीत की। उनके प्रेरणादायक शब्दों और अनुभवों ने युवा प्रशिक्षुओं में नया उत्साह भर दिया और उन्हें ऊर्जा क्षेत्र में अपने करियर की मजबूत शुरुआत के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान Anil Kumar Jadli, निदेशक (मानव संसाधन), R K Jha, Samiran Sinha Ray तथा Rachana Singh Bhal भी मौजूद रहे। सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रशिक्षुओं के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए नेतृत्व क्षमता, कौशल विकास और बदलते ऊर्जा परिदृश्य पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में कुल 48 कार्यकारी प्रशिक्षु भाग ले रहे हैं, जिन्हें नेतृत्व कौशल, तकनीकी दक्षता और ऊर्जा क्षेत्र के भविष्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही हैं। यह सत्र न केवल ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि प्रशिक्षुओं के लिए एक प्रेरणादायक अनुभव भी साबित हुआ।

ऊर्जा क्षेत्र के विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के संवाद युवा प्रतिभाओं को दिशा देने के साथ-साथ देश के ऊर्जा क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

Share This Post:-
Post Views: 30 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *