Post Views: 0
PESB ने दूर की उम्मीदवारों की उलझन, बोर्ड स्तर की नियुक्तियों पर जारी किए 13 आधिकारिक जवाब
Amar sandesh नई दिल्ली। सार्वजनिक उपक्रम चयन बोर्ड (PESB) ने केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (CPSEs) में बोर्ड स्तर के पदों—जैसे CMD, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, निदेशक (वित्त), निदेशक (कार्मिक), निदेशक (तकनीकी) आदिपर नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर उम्मीदवारों की शंकाओं को दूर करने के लिए 13 महत्वपूर्ण “Frequently Asked Questions (FAQ)” जारी किए हैं।
इन दिशा-निर्देशों का उद्देश्य चयन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल और त्रुटिरहित बनाना है, ताकि पात्र अधिकारी आवेदन करते समय किसी तकनीकी या प्रक्रियात्मक गलती का शिकार न हों।
PESB ने स्पष्ट किया है कि केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे, जबकि अधूरे या निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप न होने वाले आवेदन निरस्त किए जा सकते हैं। साथ ही यह भी बताया गया है कि होल्डिंग और सहायक कंपनियों के अधिकारियों की पात्रता, शॉर्टलिस्टिंग के मानदंड, एक वर्ष में चयन बैठकों में भाग लेने की सीमा, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से साक्षात्कार, नौकरी छोड़ने से संबंधित नियम तथा तकनीकी सहायता जैसी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां FAQ में विस्तार से उपलब्ध हैं।
विशेष रूप से CPSE, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, वित्तीय संस्थानों और स्वायत्त निकायों में कार्यरत वरिष्ठ अधिकारियों के लिए यह दस्तावेज अत्यंत उपयोगी है। आवेदन करने से पहले इन दिशा-निर्देशों का अध्ययन करने से अनावश्यक त्रुटियों से बचा जा सकता है और चयन प्रक्रिया को बेहतर ढंग से समझा जा सकता है।
PESB ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि आवेदन भरने से पहले पात्रता, अनुभव, आवश्यक दस्तावेजों और निर्धारित प्रक्रिया की सावधानीपूर्वक जांच करें। आवश्यकता पड़ने पर हेल्पडेस्क और ई-मेल के माध्यम से तकनीकी सहायता भी प्राप्त की जा सकती है।
आधिकारिक जानकारी और FAQ पढ़ने के लिए:
https://pesb.gov.in
Related