भारतीय स्टेट बैंक द्वारा “आजादी का अमृत महोत्सव” के अवसर पर सिक्कों का वितरण
नई दिल्ली 13 जून, 2022 : आजादी के गौरवशाली 75वीं वर्षगांठ को “आजादी का अमृत महोत्सव” के रूप में मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष में भारतीय रिजर्व बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के तत्वाधान में ₹2 ₹5 ₹10 एवं ₹20 के सिक्के दिनांक 7 जून 2022 से भारतीय स्टेट बैंक की (1) नई दिल्ली मुख्य शाखा, संसद मार्ग (2) केंद्रीय सचिवालय, नॉर्थ ब्लॉक, नई दिल्ली एवं (3) जीवन तारा बिल्डिंग, पटेल चौक, नई दिल्ली में विनिमय किए जा रहे हैं। सभी जन सामान्य को सूचित किया जाता है कि वे इन शाखाओं से अपनी सुविधा अनुसार सिक्के विनिमय कर सकते हैं।