उत्तराखण्डराष्ट्रीय

भारतीय सेना की ऐतिहासिक कार्रवाई पर गर्वित हुआ देश – सीए राजेश्वर पैन्यूली”

Amar sandesh देहरादून, पाकिस्तान के भीतर 100 किलोमीटर अंदर घुसकर आतंकवादियों के नौ ठिकानों को ध्वस्त करने की भारतीय सेना की संयुक्त कार्रवाई “ऑपरेशन सिंदूर” की देशभर में सराहना हो रही है। यह ऐतिहासिक सैन्य अभियान भारतीय थल, वायु और नौसेना की सटीक और साहसी रणनीति का परिणाम है, जिसने देशवासियों के दिलों में गर्व और एकता की भावना को फिर से प्रबल कर दिया है।

बीजेपी आर्थिक प्रकोष्ठ के सह-संयोजक एवं उत्तराखंड के प्रवक्ता पैनलिस्ट सीए राजेश्वर पैन्यूली ने इस साहसिक अभियान पर भारतीय सेना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा:यह देश के लिए गर्व का पल है। भारतीय सेना के साहस और पराक्रम पर पूरे देश को गर्व है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत और निर्णायक नेतृत्व ने एक बार फिर यह सिद्ध किया है कि भारत की संप्रभुता से कोई समझौता नहीं होगा।”

उन्होंने आगे कहा कि भारत हमेशा से शांति का संदेश देता आया है, लेकिन आतंकवाद के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आवश्यक है। “जहां-जहां से आतंक जन्म लेता था और पनपता था, उस कोख को ही हमारी सेना ने खत्म कर दिया है,” पैन्यूली ने कहा।

उन्होंने देश के वीर जवानों को नमन करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सैन्य इतिहास में साहस और शौर्य का नया अध्याय है। देश इस अद्वितीय सैन्य कार्रवाई को सदा याद रखेगा।

Share This Post:-
Post Views: 49 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *