उत्तराखण्डदिल्लीराज्यराष्ट्रीय

दिल्ली के जाने-माने प्रवासी उत्तराखंडी समाजसेवी दाताराम जोशी के निधन पर शोक व्यक्त

नई दिली।उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री धीरेंद्र प्रताप ने दिल्ली के जाने-माने प्रवासी उत्तराखंडी समाजसेवी दाताराम जोशी के निधन पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है ।
दाताराम जोशी जो टिहरी गढ़वाल के रहने वाले थे को उत्तराखंडी समाज का एक जाना माना चेहरा और समाज सेवा को प्रतिबद्ध एक व्यक्तित्व बताते हुए कहा है कि उनके निधन से दिल्ली के प्रवासी उत्तराखंडियों ने अपना एक बहुत ही योग्य और प्रतिभाशाली समाजसेवी खो दिया है ।उन्होंने दाताराम जोशी द्वारा दिल्ली में रह रहे प्रवासी उत्तराखंडियो, यहां गढ़वाल हितैषीणी सभा, गंगोत्री उत्तराखंडी संगठन ,टिहरी जनपद और यहां आयोजित होने वाली रामलीला समेत तमाम समाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भागीदारी का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके निधन से जो रिक्तिता पैदा हुई है ।उसे पूरा करना मुश्किल होगा। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष प्रीतम सिंह नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने
भी उनके निधन पर दुख और शोक व्यक्त किया है।

Share This Post:-
Post Views: 15 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *