दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने जो लक्ष्य तय किया उसको पूरा करने में भाजपा कार्यकर्ता सफल रहे—प्रहलाद जोशी

हमारा एक ही लक्ष्य है प्रधानमंत्री के कामों को जन-जन तक पहुंचाना —-रमेश बिधूड़ी

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर। केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद जोशी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने दक्षिणी दिल्ली के सांसद श्री रमेश बिधूड़ी के द्वारा आयोजित भाजपा महरौली जिले की वार्षिक संस्करण पुस्तक का विमोचना किया। इस मौके पर पत्रकारों और भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री जोशी ने कहा कि सांसद श्री रमेश बिधूड़ी के नेतृत्व में महरौली जिला भाजपा ने पार्टी को संगठित करने व सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को बखूबी निभाया है। कोरोना संकट के दौरान पूरी दिल्ली के लोगों की इस जिले ने मदद की। 

श्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि कोरोना महामारी जैसे कठिन समय में अनेक ऑक्सीजन केंद्रों की स्थापना, क्षेत्र के लोगों को राशन उपलब्ध करवाना, कोविड-क्वॉरेंटाइन केंद्रों की स्थापना करके यह साबित कर दिया कि भाजपा के कार्यकर्ता देश सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। वहीं प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित सेवा सप्ताह में भाजपा द्वारा की गई जन सेवा के कार्य बहुत ही अनुकरणीय हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व स्तर पर अपने आप को मजबूत बनाने में कामयाब हो पाया है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि महरौली भाजपा जिला का कार्य बहुत ही बेहतर है। भाजपा के कार्यकर्ता देश सेवा के लिए हमेशा आगे रहते हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की योजनाएं और कामों को धरातल पर उतरना इतना आसान नहीं होता लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत करके केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना की पहली लहर हो या दूसरी लहर दोनों समय पूरे देश के 80 करोड़ जनता और दिल्ली के 74 लाख कार्डधारकों को 9 महीनों तक मुफ्त राशन देने का काम प्रधानमंत्री ने किया है।

श्री गुप्ता ने कहा कि आज जिस किताब के जरिये दक्षिणी दिल्ली के लोगों के कार्यों को संग्रहित करने का काम किया गया है, इससे निश्चित रूप से दिल्ली के अन्य संसदीय क्षेत्रों को एक प्रेरणा मिलेगी और वे भी इस बेहतर काम को अपनाएंगे। आने वाला समय और भी मेहनत करने का है क्योंकि हमें इन कामों को और आगे बढ़ाना है और इसको झुग्गी झोपड़ी तक ले जाना है। कार्यकर्ताओं की मेहनत को पहचान देना और उन्हें सम्मानित करने का जो सराहनीय काम किया गया है इसके लिए मैं सांसद श्री रमेश बिधूड़ी और जिला अध्यक्ष श्री जगमोहन महलावत को धन्यवाद देता हूँ।

इस मौके पर दक्षिणी दिल्ली के सांसद व इस कार्यक्रम के आयोजक श्री रमेश बिधूड़ी ने कहा कि महरौली भाजपा जिला निरंतर सामाजिक सरोकारों से जुड़ी गतिविधियां करता रहता है जिले की टीम के ऊर्जावान सदस्य हमेशा कुछ ना कुछ नया करने की कोशिश करते हैं। इन सब की कार्यकुशलता व लगन मुझको भी अनेक कार्यों से जोड़ती है। हमारा एक ही लक्ष्य है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामों को जन-जन तक पहुंचाना व उनके दिशा निर्देशों का पालन करना। आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आई है। यह सब संभव हो पाया क्योंकि भाजपा के पास देश सेवा को लेकर काम करने वाले करोड़ों कार्यकर्ता है।

 सांसद श्री रमेश बिधूड़ी ने आगे कहा कि पूर्व की सरकारों के समय लोगों को राजनेताओं से बिल्कुल भी सहयोग नहीं मिल पाता था। लोग अपने जरुरी काम करवाने के लिए इधर से उधर भटका किया करते थे। पर अब स्थिति बिल्कुल बदल चुकी है। भाजपा सरकार सभी लोगों के काम पूरा कर रहीं है। उन्होंने आगे कहा की कार्यकर्ताओं की इसी शक्ति के दम पर हम सामाजिक सरोकारों से जुड़े काम लगातार करते रहेंगे।

 इस मौके पर केंद्रीय सांसदीय मंत्री श्री प्रहलाद जोशी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता और दक्षिणी दिल्ली से सांसद श्री रमेश बिधूड़ी के अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जयवीर राणा, प्रदेश भाजपा मीडिया प्रमुख श्री नवीन कुमार जिंदल, नेता सदन श्री इंद्रजीत सहरावत, जिला अध्यक्ष श्री जगमोहन महलावत, डिप्टी चेयरपर्सन श्रीमती पूनम भाटी, श्री बिक्रम बिधूड़ी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *