दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

भारत भूमि ट्रस्ट द्वारा, “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” पर जागरूकता कार्यक्रम

भारत भूमि ट्रस्ट के द्वारा, 8 मार्च “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” के उपलक्ष में मदनगीर दिल्ली में महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकार एवं समाज में उनके योगदान पर चर्चा हुई।

 

साथ ही कार्यक्रम में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा महिलाओं को होने वाले वाली बीमारियों एवं कोरोना वायरस के विषय में चर्चा एवं उससे बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों के विषय में जानकारी दी गई, कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण में छोटे बच्चों द्वारा चित्रकला के माध्यम से महिला सशक्तिकरण एवं कोरोना वायरस से बचाव मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा । भारत भूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान  ने  महिलाओं की अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में महिला सम्मान में अपनी बातें रखी, वही संस्था  सचिव कविता झा द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर कैसे बने, इस पर अपने विचार रखें, साथ ही संस्था से जुड़े पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक विषयों में अपने-अपने महत्वपूर्ण विचार रखें।

Share This Post:-
Post Views: 19 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *