दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

आम आदमी पार्टी द्वारा सभी निगम के टिकट 70 से 90 लाख रुपये में बेचे गए——रमेश बिधूड़ी

दिल्ली की जनता इस भ्रष्टाचार के लिए आम आदमी पार्टी को कभी माफ नहीं करेगी—-प्रवीण शंकर कपूर

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने कहा है की विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी के साले की 33 लाख रूपए जैसी बड़ी नकद राशि के साथ गिरफ्तारी के बाद अरविंद केजरीवाल की खोखा खोखा राजनीति की पोल खुल गई है। केजरीवाल अक्सर भाजपा पर पैसे से राजनीति का आरोप लगाते थे पर आज साबित हो गया की खुद अरविंद केजरीवाल एक एक खोखे में निगम वार्ड टिकट बिकवा रहे हैं।

श्री आदेश गुप्ता ने मांग की है की केजरीवाल अविलंब विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी एवं राजेश गुप्ता को आम आदमी पार्टी से निष्कासित करें।

भारतीय जनता पार्टी के सांसद श्री रमेश बिधूड़ी ने कहा है कि मॉडल टाउन के आप विधायक के साले ने अपने ही कार्यालय में टिकटों की खरीद फरोख्त का काम किया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने अपने सभी टिकटों को 70 से 90 लाख में बेचने का काम किया है। अभी आने वाले समय में और भी इस पूरे खरीद फरोख्त की परते खुलेंगी और इसमें और भी मामले अभी आने बाकी है।

श्री रमेश बिधूड़ी ने कहा कि दिल्ली की जनता को समझने की जरुरत है कि जो पार्टी अपने उम्मीदवारों से टिकट के पैसे ले रही हैं वह दिल्लीवासियों के हित में कैसे काम कर सकती है। 2015 से पहले केजरीवाल कहा करते थे कि अगर किसी विधायक पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते हैं तो उसे तुरंत प्रभाव से बर्खास्त कर देना चाहिए लेकिन अब मॉडल टाउन विधायक के लिए क्या निर्णय लेंगे यह समय बताएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता निःस्वार्थ रुप से जनता की सेवा भाव से मदद करते हैं और यही कारण है कि भाजपा के ऊपर एक बार फिर से दिल्लीवासी भरोसा जताकर चौथी बार निगम में लाने की तैयारी कर चुके हैं।

दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता श्री प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल जिसके मंत्री एवं प्रमुख नेता जेल में हैं और विधायक टिकट बेच कर वारे नारे कर रहे हैं। उसके कार्यकलापों के चलते दिल्ली वाले शर्मसार हैं। उन्होने कहा है कि दिल्ली की जनता इस भ्रष्टाचार के लिए आम आदमी पार्टी को कभी माफ नहीं करेगी।

दिल्ली भाजपा के मीडिया रिलेशन प्रभारी श्री हरीश खुराना ने कहा है कि जो अरविंद केजरीवाल राजनीतिक परिवर्तन की बात कर सत्ता में आए थे, उन्होंने सही में राजनीति को बदल दिया है। आजादी के 75 साल में पहली बार दिल्ली के मंत्री जेल जा रहे हैं विधायक भ्रष्टाचार में गिरफ्तार हो रहे हैं।

Share This Post:-
Post Views: 15 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *