उत्तराखण्डदिल्लीराज्यराष्ट्रीय

उत्तराखंड समाज सहित अन्य समाजों में भाजपा मयूर विहार जिला अध्यक्ष विनोद बछेती को बनाए जाने पर खुशी की लहर

नई दिल्ली।दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने  जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की, इस पहले दिनभाजपा ने 250 मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की थी। दो सौ नए चेहरों को मौका दिया गया है। प्रदेश नेतृत्व राज्य के सभी 14 जिलों के जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। उत्तराखंड समाज के वरिष्ठ समाजसेवी और मृदुभाषी  समाज के लोगों के दुख सुख में हमेशा साथ खड़े रहने वाले, डीपीएमआई के चैयरमेन डाक्टर विनोद बछेती को मयूर विहार दिल्ली के जिला अध्यक्ष जिम्मेदारी दी गई है। जैसे ही समाज के लोगों को मालूम पड़ा कि मयूर विहार भाजपा जिला अध्यक्ष समाज के लोगों के बीच में अपनी सेवा में समर्पित डॉ विनोद बछेति को  जिला अध्यक्ष बनाया गया है तो उनको बधाई देने वालों का सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से  तांता लग गया। डॉ. बछेती दिल्ली एनसीआर में एक ऐसा चेहरा है जो हर समय उत्तराखंड समाज व अन्य समाजों के लोगों के बीच उनके दुख सुख में  खड़ा रहता है,  डॉ विनोद बछेती, एक हंसमुख सरल स्वभाव मिलनसार स्वभाव ,और समाज के लोगों के हितों की लड़ाई के लिए रात दिन संघर्षशील रहने वालाशख्सियत है।

 ज्ञात हो पौड़ी गढ़वाल की सितोनस्यू पट्टी के कांडा गांव मे जन्में विनोद बछेती की दिल्ली-एनसीआर में उत्तराखंड समाज के साथ-साथ तमाम दूसरे समाज के लोगों की बीच में सामाजिक,सांस्कृतिक एवं राजनैतिक पटल पर सौहार्दपूर्ण पहचान है।
 श्री बछेती  ने 1994 में भाजपा की सदस्यता ली थी। उनकी मेहनत और पार्टी की प्रति कर्तव्य निष्ठाता को देखते हुए उन्हें 1997 में समिति अध्यक्ष न्यू अशोक नगर – त्रिलोकपुरी मंडल की जिम्मेदारी दी गई।
इसी के साथ श्री बछेती को 2002 में  उत्तराखंड प्रकोष्ठ का मंडल अध्यक्ष बनाया गया। ज्ञात हो  दिल्ली नगर-निगम में शिक्षा समिति के सदस्य भी हैं।
 दिल्ली-एनसीआर सहित सामाजिक राजनीतिक पटल पर डॉक्टर बछेती  जिसे उत्तराखंड समाज के साथ-साथ अन्य समाज के लोग भलीभांति परिचित है और वह समाज के लिए हमेशा  कुछ नया करते रहते हैं  समाजिक पटल की बात करें तो विनोद बछेती उत्तराखंड एकता मंच के संस्थापक सदस्य एवं संयोजक है। दिल्ली की प्रतिष्ठित संस्था गढ़वाल हितैषणी सभा (पंजी) के आजीवन सदस्य,पूर्वी दिल्ली गढ़देशीय भ्रात मंडल (पंजी) के आजीवन सदस्य,पिछले चालीस वर्षों से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में रहते हुए, उत्तराखंड समाज एवं दिल्ली की तमाम सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर समाज के हित में निरंतर सेवा कार्यों का निर्वहन कर रहे है।

पिछले कई वर्षों से श्री बछेती उत्तराखंडी भाषा गढ़वाली-कुंमाउनी व जौनसारी के उत्थान के लिए दिल्ली में तीनो भाष की कक्षाओं का आयोजन करते आ रहे है ,जिसके माध्यम से दिल्ली में रह रहे हजारों बच्चे गढ़वाली-कुंमाउनी भाषा सीख कर बोलने भी लगे है।
दिल्ली सरकार से गढ़वाली-कुंमाउनी अकादमी के गठन के लिए उनका  प्रयास महत्वपूर्ण रहा।जिसके फलस्वरूप दिल्ली सरकार ने दिल्ली में गढ़वाली- कुंमाउनी-जौनसारी अकादमी का गठन किया गया। पूर्वी दिल्ली के युवा लोकप्रिय सांसद गोतम गंभीर ने डॉक्टर विनोद बछेती को भाजपा मयूर विहार जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर वधाई दी, और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशा प्रकट की जिला को और मजबूत कर भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे, और पार्टी को और मजबूती देंगे।
 ज्ञात हो  नजफगढ़ में उत्तराखंड की बेटी किरन नेगी की हत्या के बाद किरन नेगी को न्याय दिलाने के लिए के उन्होंने समाज के लोगो के साथ मिलकर जो आंदोलन किया। जिसके बाद इस घटना में शामिल अपराधियों को सजा मिली।
दिल्ली में उत्तराखंडी प्रवासियों पर होने वाले उत्पीड़न के खिलाफ खड़े होकर आवाज उठाना एवं उन्हें न्याय दिलाने की दिशा में निरंतर संघर्षरत रहने में विनोद बछेती की भूमिका अग्रणीय रहती है। दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी द्वारा मयूर विहार जिला अध्यक्ष डॉ विनोद बछेती को बनाए जाने, पर समाज व गैर भाजपा दलों के लोगो ने भी उनको बधाइयां दी ।और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।डॉक्टर विनोद बछेती दिल्ली एनसीआर में एक ऐसी शख्सियत है जो समाज के  लोगों के लिए हर संभव मदद के लिये हर समय उपलब्ध रहते हैं ।

Share This Post:-
Post Views: 12 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *