उत्तराखण्डदिल्लीराज्यराष्ट्रीय

‘आप’ कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड की जनता को गाली देने वाले भाजपा विधायक को पार्टी से निष्कासित करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, पूतला फूंका

*-भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन करने जा रहे आप कार्यकर्ताओं को बैरिकेट्स लगाकर पुलिस ने रोको

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय पर प्रदर्शन कने के लिए कूच किया, लेकिन पुलिस ने बैरिकेट्स लगाकर सभी कार्यकर्ताओं को बीच रास्ते में ही रोक दिया। आम आदमी पार्टी ने यह प्रदर्शन उत्तराखंड के खानपुर विधानसभा से भाजपा विधायक चैंपियन कुंवर प्रणव सिंह को छह साल के लिए निष्कासित करने के बावजूद महज 13 महीने में ही दोबारा पार्टी में शामिल करने के विरोध में किया। ‘आप’ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा आला कमान से अपने चहेते विधायक चैंपियन कुंवर प्रणव सिंह को तत्काल पार्टी से बर्खास्त करने की मांग करते हुए उसका पुतला दहन किया।

आज सुबह करीब 11.30 बजे पार्टी मुख्यालय पर बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता एकत्र हुए। आम आदमी पार्टी दिल्ली के उत्तराखंड प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बृज मोहन उप्रेती उत्तराखंड विंग के संगठन मंत्री दीवान सिंह नयाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय से पैदल ही नारेबाजी करते हुए भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय पर प्रदर्शन करने के लिए निकले। इस प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। वहीं, बड़ी संख्या में ‘आप’ कार्यकर्ताओं को देखकर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस ने आनन-फानन में ‘आप’ नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी मुख्यालय पर ही रोकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस विफल रही। इसके बाद पुलिस ने भाजपा मुख्यालय से कुछ दूरी पर बैरिकेट्स लगाकर ‘आप’ कार्यकर्ताओं को रोक दिया। इससे नाराज आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। साथ ही, भाजपा आला कमान से उत्तराखंड की जनता को शराब पीकर गाली देने वाले अपने चहेते विधायक चैंपियन कुंवर प्रणव सिंह के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पार्टी से तत्काल बर्खास्त करने की मांग की।

इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे दीवान सिंह नयाल ने कहा कि उत्तराखंड की जनता का अपमान करने वाले नकली चैंपियन को भाजपा ने पैसे खाकर दोबारा पार्टी में शामिल कर लिया है। हमारी हमारी मांग है कि भाजपा उसको पार्टी से तत्काल बाहर निकाले और उत्तराखंड और वहां के निवासियों का सम्मान करते हुए उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।इस मौके पर रोशनी चमोली, पृथ्वी रावत देवन्द्र सजवाण आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड के खानपुर विधानसभा से भाजपा विधायक चैंपियन कुंवर प्रणव सिंह का कुछ समय पहले अपने साथियों के साथ शराब और हथियार लेकर नाचते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वायरल वीडियो में भाजपा विधायक उत्तराखंड के निवासियों को गाली देते हुए और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। विधायक चैंपियन कुंवर प्रणव सिंह उत्तराखंड में ही रहते हैं और उत्तराखंड की जनता ने अपना कीमती मत देकर उनको एक संवैधानिक पद पर बिठाया है। चुनाव जीतने के बाद वही भाजपा विधायक हाथों में बंदूकें लहराते हुए और शराब के गिलास के साथ सरेआम उसी जनता को गाली देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

दीवान सिंह नयाल का कहना है कि उस दौरान भाजपा ने माहौल बिगड़ता देखा, तो दबाव में आकर अपने चहेते विधायक चैंपियन कुंवर प्रणव सिंह को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया, लेकिन महज 13 महीने के बाद ही बीजेपी ने एक सोची-समझी साजिश के तहत विधायक से जनता के सामने माफी मांगने का ढोंग करवाया और फिर उसे पार्टी में शामिल कर लिया। इसकेज विरोध में ‘आप’ कार्यकर्ताओं ने 26 अगस्त को उत्तराखंड के चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के दमदेवल पिनानी और एकेश्वर ब्लॉक में प्रदर्शन करते हुए विधायक का पुतला फूंका था।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *