राज्यहरियाणा

2024 मिशन के लिए “आएगा तो मोदी ही गीत” वायरल

भाजपा के हरियाणा सह मीडिया प्रमुख अरविंद सैनी के गाने को खूब मिल‌ रही प्रशंसा

भारतीय सेना द्वारा चीनी सैनिकों को तवांग से खदेड़ने के बाद एक गाना सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल‌ हो रहा है। गाने में नए भारत को सबसे शक्तिशाली बताया गया है और इसका श्रेय भारतीय सेना और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व को दिया गया है। इसके अलावा साफ मैसेज दिया गया है कि विपक्ष कितना भी जोर‌ लगा ले “2024 में आएंगे तो मोदी ही”। गाना ट्विटर पर ट्रेंड करता रहा और फेसबुक पर भी लोगों ने इसे जमकर सराहा। वायरल गाने में मोदी सरकार द्वारा किए गए कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को गिनाया गया है, साथ ही मोदी जी को देश का सम्मान और स्वाभिमान बताया गया है।
वायरल गाना भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश मीडिया सह प्रमुख अरविंद सैनी ने तैयार किया है। गाने में बोल अरविंद सैनी ने ही लिखे हैं, जो विपक्ष को चुभने वाले हैं। इसमें सीधे-सीधे विपक्षी कांग्रेस, आम आदमी पार्टी को बेईमान बताया गया है साथ ही ओवैसी के बारे में भी कहा गया है कि ये लोग कितना भी जोर लगा ले, फिर भी 2024 में आएगा तो मोदी ही। क्योंकि मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार मजबूत हुआ है।
अरविंद सैनी ने बताया कि मिशन 2024 शुरू हो चुका है। इसलिए मोदी जी द्वारा प्रधानमंत्री के रूप में जो कार्य किए हैं, उसे नए रुप में जनता के सामने रखने की कोशिश की गई है। गाने के पहले पहरे में दावा किया गया है कि जिस तरह से मोदी जी ने गौरवशाली और कल्याणकारी कार्य किए हैं उसके दम पर भाजपा 400 सीटें लेकर जाएगी। गाने में दावा किया है लोगों को केवल भाजपा पर ही भरोसा है कि केवल भाजपा ही राम राज लाएगी। इसके अलावा गाने में कश्मीर से 370 हटाने, भ्रष्टाचार मिटाने, कोरोना से मुक्ति दिलाने, मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से आजादी दिलाने का श्रेय नरेंद्र मोदी को दिया गया। गाने में पानी, गैस और बिजली घर घर पहुंचाने की योजना, जनधन योजना को शब्दों में शानदार तरीके से पिरोया गया है।
अरविंद सैनी के मुताबिक इस गाने को बनाने में 3 माह लगे। जिसमें विनसम एक्सप्रेस इंडिया के संस्थापक विनोद शर्मा और गौ सेवा आयोग के वाइस चेयरमैन एवं सागर एफआरपी इंडस्ट्रीज के संस्थापक पूरन यादव लोहचब ने सहयोग दिया। संदीप हिंदुस्तानी, पुष्पेन्द्र चौहान, विपिन गुड़गांव और राहुल पांचाल ने वीडियो निर्माण में सहयोग किया।
अरविंद सैनी ने कहा कि मिशन 2024 शुरू हो चुका है। इस गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं इसका अंदाजा इससे ही लगाया जा सकता है कि गाना ट्विटर पर कई घंटों तक ट्रेंड करता रहा और लोग इसे खूब वायरल कर रहे हैं।
सबसे बड़ी बात यह है कि गाना नो दिसंबर को रिलीज हुआ था और उसी रात भारतीय सेना ने चीनी सेना को तवांग से खदेड़ा था। अब अरविंद सैनी द्वारा तैयार यह गाना सोशल मीडिया पर जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहा है।
इस गाने पर बने वीडियो में नरेंद्र मोदी के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, बबीता फौगाट, सांसद संजय भाटिया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट, मीडिया प्रमुख संजय शर्मा को भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ दिखाया गया है।
महत्वपूर्ण बात यह है कि चार पहरे और साढ़े चार मिनट के इस गीत में मोदी सरकार की आठ साल की उपलब्धियों को बताया गया है, जिसके दूसरे पहरे में बालाकोट पर एयर स्ट्राइक और चीनी सैनिकों को खदेड़ने वाले भारतीय सैनिकों के जज्बे को बताते हुए नये भारत को दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश और नरेंद्र मोदी को दुनिया का सबसे शक्तिशाली नेता बताया गया है।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *