Post Views: 0
‘क्षमा नीरा फाउंडेशन सेवा ही संस्कृति’ का संदेश लेकर नुक्कड़ नाटक, कलाकारों ने स्वच्छता और विरासत संरक्षण के प्रति किया जागरूक
Amar sandesh नई दिल्ली, 24 सितंबर 2026। संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान–2026’ के अंतर्गत ‘सेवा ही संस्कृति’ की थीम पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है। अभियान के तहत 22 से 30 सितंबर 2026 तक विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में क्षमा नीरा
फाउंडेशन के निदेशक नीरा झा के निर्देशन में कलाकारों की टीम द्वारा ‘विरासत भी, विकास भी स्वच्छता की नई कहानी’ विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। नाटक के माध्यम से स्वच्छता, सामाजिक जिम्मेदारी, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और देश के विकास में आम नागरिकों की भागीदारी का संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।
नुक्कड़ नाटक में ऋतिक झा, दीक्षा झा, प्राची पंत, उन्नति ध्यानी, महक पंत, तरुण झा, वर्षा मिश्रा, प्रदीप नेगी, अन्नू नेगी, कल्पना, निष्ठा और अनुभव सहित कलाकारों ने अपनी भूमिका निभाई। कलाकारों ने संवाद, अभिनय और प्रस्तुति के माध्यम से दर्शकों को स्वच्छता को केवल अभियान नहीं बल्कि दैनिक जीवन की जिम्मेदारी बनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में यह संदेश भी दिया गया कि देश की सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखते हुए स्वच्छता और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ना ही सच्ची सेवा है। नुक्कड़ नाटक जैसे माध्यमों के जरिए आम लोगों तक सामाजिक सरोकारों का संदेश सरल और प्रभावी तरीके से पहुंचाया जा रहा है
Related