दिल्लीराष्ट्रीय

समुद्री सुरक्षा की नई चुनौतियों पर मंथन करेगी भारतीय तटरक्षक बल की 43वीं कमांडर्स कॉन्फ्रेंस

17 से 19 सितंबर तक नई दिल्ली में होगा उच्चस्तरीय सम्मेलन, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ 17 सितंबर को करेंगे वरिष्ठ कमांडरों को संबोधित

 

 

Amar sandesh नई दिल्ली, 16 सितंबर। भारतीय तटरक्षक बल की 43वीं कमांडर्स कॉन्फ्रेंस का आयोजन 17 से 19 सितंबर 2026 तक नई दिल्ली स्थित कोस्ट गार्ड मुख्यालय में किया जाएगा। भारतीय तटरक्षक बल के वरिष्ठ कमांडरों का यह वार्षिक उच्चस्तरीय सम्मेलन देश की समुद्री सुरक्षा से जुड़े रणनीतिक, परिचालन एवं प्रशासनिक मुद्दों पर विचार-विमर्श का महत्वपूर्ण मंच होगा।

सम्मेलन के दौरान 17 सितंबर को रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ भारतीय तटरक्षक बल के वरिष्ठ नेतृत्व को संबोधित करेंगे। इस दौरान समुद्री हितों की सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने में भारतीय तटरक्षक बल की भूमिका को और प्रभावी बनाने से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी।

उभरती समुद्री चुनौतियों पर रहेगा फोकस

तीन दिवसीय सम्मेलन में वर्तमान एवं उभरती समुद्री सुरक्षा चुनौतियों, परिचालन तैयारियों और संसाधनों की तैनाती पर व्यापक विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके साथ ही भारतीय तटरक्षक बल की क्षमताओं के विस्तार, आधुनिकीकरण और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप रोडमैप तैयार करने पर भी चर्चा होगी।

सम्मेलन में राष्ट्रीय समुद्री रणनीति के अनुरूप संगठनात्मक प्राथमिकताओं की भी समीक्षा की जाएगी। वरिष्ठ कमांडर देश की समुद्री सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए आवश्यक रणनीतिक एवं परिचालन पहलुओं पर विचार करेंगे।

‘मेक इन इंडिया’ और आत्मनिर्भर भारत पर भी जोर

कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में भारतीय तटरक्षक बल में चल रही स्वदेशीकरण की पहलों की भी समीक्षा की जाएगी। ये प्रयास ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम तथा सरकार के आत्मनिर्भर भारत के विजन के अनुरूप तटरक्षक बल की क्षमताओं को स्वदेशी तकनीक और संसाधनों के माध्यम से मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

भविष्य के लिए मजबूत और आधुनिक तटरक्षक बल का रोडमैप

43वीं कमांडर्स कॉन्फ्रेंस को भारतीय तटरक्षक बल को अधिक मजबूत, आधुनिक और भविष्य के लिए तैयार बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण अवसर के रूप में देखा जा रहा है। सम्मेलन में होने वाला विचार-विमर्श भारत के संप्रभु समुद्री हितों की सुरक्षा के लिए तटरक्षक बल की तैयारियों और क्षमताओं को और मजबूत करने पर केंद्रित रहेगा।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *