Post Views: 0
अदिलीला फाउंडेशन का आह्वान गुरु को दें सम्मान
अपने गुरु को सम्मान समारोह में जरूर लाएं
Amar sandesh नई दिल्ली. शिक्षक समाज के निर्माण और राष्ट्र के भविष्य को दिशा देने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसी भावना को केंद्र में रखते हुए अदिलीला फाउंडेशन एवं आंध्र प्रदेश भवन, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षक दिवस-2026 के अवसर पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को शाम 4 बजे से 7 बजे तक आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना भवन, नई दिल्ली में आयोजित होगा। समारोह का मुख्य विषय “डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की विरासत का सम्मान—शिक्षकों, शिक्षा और ज्ञान का उत्सव” रखा गया है।
समारोह में देश के महान दार्शनिक, शिक्षाविद् एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान और उनके विचारों को याद किया जाएगा। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों एवं शिक्षाविदों को सम्मानित किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में प्रेरणादायी वक्ताओं के संबोधन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां तथा शिक्षा एवं समाज के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों का सम्मान प्रमुख आकर्षण रहेगा। कार्यक्रम में शिक्षक, शिक्षाविद, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोग शामिल होंगे।
अदिलीला फाउंडेशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एस. आदिनारायण ने कहा कि
डॉ. राधाकृष्णन का जीवन इस बात का संदेश देता है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने का माध्यम नहीं, बल्कि बेहतर समाज और मजबूत राष्ट्र के निर्माण की आधारशिला है। उनके इसी विचार और शिक्षकों के प्रति सम्मान की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है।
अदिलीला फाउंडेशन ने सभी शिक्षकों, शिक्षाविदों, सामाजिक संगठनों, विशिष्ट अतिथियों एवं शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों से समारोह में शामिल होकर इस सार्थक पहल का हिस्सा बनने का आह्वान किया है।
Related