राष्ट्रीय

विधानसभा अध्यक्ष ने की नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ बैठक

 

शिवाली, देहरादून स्थित यमुना कॉलोनी में विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी द्वारा विधानसभा कोटद्वार के नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ बैठक की। विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती खंडूरी ने अपने शासकीय आवास पर विधान सभा कोटद्वार के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विधानसभा कोटद्वार के विकास एवं संगठनात्मक विषय पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा आयोजित की गई यह बैठक कोटद्वार के विकास को और कैसे आगे बढ़ाया जाए एवं केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर- घर तक कैसे पहुंचा जाए इन विषयों को लेकर सकारात्मक चर्चा की।

उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भी उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया जाता है जिनका में पूरी तरह से निवारण करने की कोशिश करती है। बैठक में विधानसभा कोटद्वार के जिला पदाधिकारी सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष मौजूद रहे।

Share This Post:-
Post Views: 31 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *