दिल्लीराष्ट्रीय

राष्ट्रीय अधिवेशन से और अधिक उर्जावान हुआ भाजपा कार्यकर्ता —विनोद बछेती

अमर चंद्र । दिल्ली के प्रगति मैदान भारत मंडप में भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय अधिवेश पर दिल्ली भाजपा प्रदेश मंत्री विनोद बछेती ने अमर संदेश से वार्तालाप करते हुए कहा कि दिल्ली में हुए दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन से भाजपा का हर कार्यकर्ता पहले से और भी अधिक उर्जावान हुआ है। उन्होंने कहा कि इस बार 400 पार का नारा जो प्रधानमंत्री मोदी जी ने दिया है, उसको भाजपा हर कार्यकर्ता साकार करेगा।भाजपा कार्यकर्ता अपनी नई और अधिक उर्जा के साथ फील्ड में उतरेगा और प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिए गए 400 पार के नारे को सच करके दिखाएगा।

विनोद बछेती ने कहा मोदी जी के नेतृत्व में सरकार ने महिला सशक्तिकरण को लेकर दस सालों में अनेक कार्य हुए हैं। लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण देकर महिला नेतृत्व को मोदी सरकार ने बढ़ावा दिया है। युवाओं को स्वावलंबी बनाने की अनेकों योजनाएं 10 सालों में धरातल पर उतरी है। भाजपा दिल्ली प्रदेश मंत्री विनोद बचेती ने आगे बताया कि 2024 के चुनाव में जनता जनार्दन ने कांग्रेस का देश और प्रदेश से पूरी तरह से सूपड़ा साफ करने का मन बना लिया है।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *