दिल्लीराष्ट्रीय

भाजपा का 16 साल का शासन जनता की सेवा का माध्यम बना:—- मनोहर लाल

चंडीगढ़, 18 फरवरी। भाजपा के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन भारत मंडपम में बोलते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा का 16 साल का शासन जनता की सेवा का माध्यम बना, जबकि कांग्रेस ने 55 साल के शासन में जनता को बस सत्ता प्राप्ति का हथियार बनाया गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राष्ट्रीय अधिवेशन में गृहमंत्री अमित शाह द्वारा रखे गए प्रस्ताव ‘‘भाजपा देश की आशा और विपक्ष में निराशा’’ का अनुमोदन किया। प्रस्ताव का अनुमोदन करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए कि कांग्रेस ने 55 साल में क्या किया और भाजपा ने क्या किया? उन्होंने कहा कि भाजपा केवल राजनीति करती रही, जबकि भाजपा ने गरीब कल्याण का काम किया। देश में व्यवस्था बदली और देश का विकास तेजी से किया। इस अधिवेशन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अलावा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी, प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब, संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा, केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य सुधा यादव, राष्ट्रीय सचिव ओपी धनखड़ सहित लगभग तीन सौ से अधिक पदाधिकारी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन की कोई नीति नहीं है, इसलिए यह गठबंधन लगातार बिखरता जा रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आते-आते इंडी गठबंधन रसातल में चला जाएगा। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस ने 55 सालों तक देश पर शासन किया लेकिन विकास के नाम पर लोगों के साथ सिर्फ और सिर्फ छल ही किया है। जबकि भाजपा का 16 साल का शासन सेवा का माध्यम बना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इन 10 सालों में देश ने हर क्षेत्र में तरक्की की है। दुनिया में देश शक्ति के रूप में उभरा है।

राहुल गांधी को निशाना पर लेते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि राहुल गांधी स्वयं ही कांग्रेस को खत्म करने में लगे हुए हैं। जनता राहुल गांधी को अब गंभीरता से नहीं लेती और ना ही राहुल गांधी की किन्हीं बातों पर विश्वास करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने देश को जाति, धर्म, वर्ग के हिसाब से बांटने का काम किया है। कांग्रेस शासन में देश की हालत खराब थी। जगह-जगह दंगे होते थे लोगों में सरकार के प्रति अविश्वास पैदा हो गया था। जनता समझ चुकी थी कि कांग्रेस शासन में देश ना अंदर से सुरक्षित और ना ही बाहर से। इसलिए जनता ने 2014 में देश की कमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपी। आज देश मोदी के हाथों में सुरक्षित है और भारत का मान सम्मान पूरे विश्व में बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में जमीन से लेकर आकाश तक घोटाले हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सदा वोट बैंक की राजनीति की है। जनता के हकों और अधिकारों को लेकर कांग्रेस कभी गंभीर नहीं रही। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का यही एजेंडा रहा है कि झूठ और झूठे आश्वास देकर किसी भी तरह से सत्ता पर काबिज होना। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस की छल और धोखा देने वाली नीति को समझ चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के सिद्धांत पर चल रही है। बिना भेदभाव के देश और प्रदेश का विकास किया जा रहा है। मोदी सरकार में महिलाओं का सशक्तिकरण हुआ है। युवा आत्मनिर्भर होकर देश के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने इन दस सालों में विकसित भारत की नींव रख दी है आने वाले समय में भारत विश्व गुरू के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत और ताकतवर भारत के रूप में उभरेगा।

Share This Post:-
Post Views: 15 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *