दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

शकरपुर क्षेत्र में सीवर की समस्या ने किया जीना दुस्वार—-अशोक शर्मा

दिल्ली।शकरपुर क्षेत्र स्थिति उपाध्याय ब्लॉक में सीवर की समस्या से स्थानीय निवासियों का जीना दुस्वार हो गया है, आए दिन सीवर का गन्दा पानी सीवर रुकने की वजह से गलियों में तथा घरों में बहने लगता है। नीचे मकानों को तो इस समस्या की वजह से नारकीय जीवन जीने के लिए मजबूर होना पड़ता है।

स्थानीय निवासी तथा दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के मानवाधिकार विभाग के चीफ मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक शर्मा का कहना है कि बन्द सीवर की वजह से गन्दगी उतपन्न हालातो का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह जो गन्दगी बह रही है उपाध्याय ब्लाक, शकरपुर के श्री राम मंदिर के नजदीक सीवर बन्द होने की वजह से बह रही है जब मन्दिर के समीप ऐसे हालात हैं तो फिर अन्य क्षेत्र में कैसे हालात होंगे आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है।

 उन्होंने कहां की शासन प्रशासन के पास बार बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का कोई स्थायी निवारण नहीं निकल रहा है। जिससे बरसाती मौसम में जल जनहित बीमारियों का खतरा भी बढ़ा हुआ है, डेंगू मलेरिया चिकनगुनिया आदि बीमारियों का इस गंदगी से खतरा बढ़ा हुआ है।
उन्होंने दिल्ली आप सरकार व नगर निगम की भाजपा सरकार से अपील की है कि शीघ्र समस्या का निवारण किया जाए।

Share This Post:-
Post Views: 25 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *