Uncategorized

वन विभाग की भूमि पर बनी मजार को प्रशासन ने किया ध्वस्त

शिवाली कोटद्वार। बद्रीनाथ मार्ग पर गिवई स्रोत मैं वन विभाग की भूमि पर अवैध रूप से बनाई गई मजार को उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में ध्वस्त कर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख़्त आदेश हैं, जहां भी वन विभाग की भूमि पर अवैध रूप से किसी भी तरह का धार्मिक स्थल बना हुआ है, उसको ध्वस्त कर दिया जाए। काफी लंबे समय से स्थानीय लोग वन विभाग की भूमि पर हो रही गतिविधियों के बारे में प्रशासन को अवगत करा रहे थे। जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान से शिकायत करने के बाद तत्काल प्रभाव से मामले का संज्ञान लेते हुए गठित टीम द्वारा आज मजार को ध्वस्त कर दिया गया। उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार का कहना है कि मौके पर वन विभाग की टीम और पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है। दोबारा वहां पर निर्माण ना हो उसके लिए वन विभाग को आदेशित कर दिया है।

Share This Post:-
Post Views: 11 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *