राष्ट्रीय

भाजपा ने राज्यों में संगठन की नई जिम्मेदारियां सौंपीं, उत्तराखंड में राम माधव को प्रभारी की कमान

अमर चंद्र

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। भाजपा केंद्रीय कार्यालय की ओर से 23 सितंबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने इन नियुक्तियों को मंजूरी दी है। नई व्यवस्था में उत्तराखंड की जिम्मेदारी राम माधव को, जबकि उत्तर प्रदेश का प्रभारी विनोद तावड़े को बनाया गया है। दिल्ली की जिम्मेदारी डॉ. विनय सहस्रबुद्धे को सौंपी गई है। सभी नियुक्तियां तत्काल उत्तराखंड में राम माधव को कमान सोपी।उत्तर प्रदेश का प्रभारी विनोद तावड़े को नियुक्त किया गया है। उनके साथ जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, डॉ. प्रदीप शर्मा और अनंत ओझा को सह-प्रभारी बनाया गया है।

प्रदेशवार नए प्रभारियों की पूरी सूची

अंडमान एवं निकोबार – जय प्रकाश

अरुणाचल प्रदेश – डॉ. देवेश कुमार

आंध्र प्रदेश -डॉ. अरविंद भदौरिया

असम – मंगल पांडे

बिहार – हरीश द्विवेदी

चंडीगढ़ — महेंद्र पांडे

छत्तीसगढ़ – स्मृति ईरानी

दादरा नगर हवेली एवं दमन-दीव – वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी

दिल्ली – डॉ. विनय सहस्रबुद्धे

गोवा – डॉ. भारती प्रवीण पवार

गुजरात — तरुण चुघ

हरियाणा – स्मृति ईरानी

हिमाचल प्रदेश – श्रीकांत शर्मा

जम्मू-कश्मीर – डॉ. सतीश पूनिया

झारखंड – गजेंद्र पटेल

कर्नाटक – हरीश द्विवेदी

केरल – प्रो. एम. नागराजा

लद्दाख -राजकुमार भाटिया

लक्षद्वीप – जॉर्ज कुरियन

मध्य प्रदेश – बिप्लब कुमार देब

महाराष्ट्र – बैजयंत जय पांडा

मणिपुर – डॉ. राजदीप रॉय

मेघालय – कनाद पुरकायस्थ

मिजोरम – डॉ. भागवत कराड

नगालैंड – अनिल एंटनी

ओडिशा – डी. पुरंदेश्वरी

पुडुचेरी – के. सुरेंद्रन

पंजाब – डॉ. सतीश पूनिया

राजस्थान -संजय भाटिया

सिक्किम -राजू बिस्ता

तमिलनाडु -राम माधव

तेलंगाना – सुनील बंसल

त्रिपुरा – मृगांका देव वर्मन

उत्तर प्रदेश- विनोद तावड़े

उत्तराखंड – राम माधव

पश्चिम बंगाल -सुनील बंसल

सह-प्रभारियों की पूरी सूची

आंध्र प्रदेश – वनथी श्रीनिवासन

असम *फांग्नोन कोन्याक, मनोज टिग्गा

बिहार —-संगीता यादव, रोहन गुप्ता

छत्तीसगढ़ – सिद्धार्थ शंभू

दिल्ली -जामयांग त्सेरिंग नामग्याल, दर्शनाबेन जरदोश

गोवा – अनिल एंटनी

गुजरात – अजय महावर, गोमती साई

हरियाणा – डॉ. भोला सिंह

हिमाचल प्रदेश -दर्शन सिंह

जम्मू-कश्मीर – रीना कश्यप

झारखंड -सौरभ सिंह, निवेदिता सिंह

कर्नाटक – डॉ. कसम वेंकटेश्वरलु

केरल -एम. वेंकटेशन

मध्य प्रदेश -रेखा वर्मा

महाराष्ट्र – अमित मालवीय, सदानंद शेट तानावडे, कमलजीत सहरावत

मेघालय – डॉ. नुमल मोसमन

ओडिशा – डॉ. स्वदेश सिंह

पंजाब -वीरेंद्र सचदेवा, डॉ. अलका गुर्जर

राजस्थान – कविता पाटीदार, कुलजीत चहल

तमिलनाडु -निर्मल कुमार सुराणा, डी.के. अरुणा

तेलंगाना — * अभय पाटिल, रेखा शर्मा

उत्तर प्रदेश – जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, डॉ. प्रदीप शर्मा, अनंत ओझा

उत्तराखंड – अरविंद मेनन, बांसुरी स्वराज

पश्चिम बंगाल -लाल सिंह आर्य, राजेंद्र सिंह, पिंकी कुशवाहा को मिली।

संगठनात्मक जिम्मेदारियों में बदलाव के साथ भाजपा ने राज्यों में अपने संगठनात्मक समन्वय की नई रूपरेखा तय की है। नए प्रभारी और सह-प्रभारी संबंधित राज्यों में पार्टी के संगठनात्मक कार्यों तथा प्रदेश नेतृत्व के साथ समन्वय में भूमिका निभाएंगे। भाजपा के आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *