Tuesday, October 27, 2026
उत्तर प्रदेशराष्ट्रीय

पीएम का वाराणसी से चुनाव लड़ना काशी समेत पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात :– योगी आदित्यनाथ

*लखनऊ, 2 मार्च। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार वाराणसी से लोकसभा प्रत्याशी बनाया गया है। इसे लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर्ष व्यक्त करते हुए पीएम का प्रदेशवासियों की ओर से अभिनंदन किया है।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को पुनः देश की सांस्कृतिक राजधानी वाराणसी से लोक सभा चुनाव का प्रत्याशी बनने पर 25 करोड़ प्रदेश वासियों की ओर से हार्दिक अभिनंदन। यह काशी समेत पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। ‘मोदी की गारंटी’ पूरे देश में गूंजने जा रही है। आपके यशस्वी नेतृत्व में तीसरी बार एनडीए की पुनः ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित है। हर हर महादेव।

 

इसके अलावा उन्होंने आगामी लोक सभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के लिए घोषित हुए सभी प्रत्याशियों को भी बधाई दी। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुशासन, अंत्योदय और विकास को समर्पित ‘राष्ट्रनीति’ पर देश वासियों का अटूट विश्वास है। आप सभी की विजय सुनिश्चित है। मंगलमय शुभकामनाएं।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + four =