गढ़वाल हितैषिणी सभा ने शुरू किया सदस्यता अभियान, दिल्ली-एनसीआर के प्रवासियों से जुड़ने की अपील
20 सितंबर2026 से सदस्यता फॉर्म मिलना शुरु होकर,5अकटूवर ,2026 तक मिलेंगें व फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 होगी:-गढ़वाल भवन बना सामाजिक–सांस्कृतिक एकता का प्रमुख केंद्र
अमर चंद्र
नई दिल्ली। उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल से दिल्ली-एनसीआर में आकर बसे प्रवासियों को सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक रूप से एकजुट करने वाली ऐतिहासिक संस्था गढ़वाल हितैषिणी सभा (पंजी.) नवीन सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही है। सभा के महासचिव पवन कुमार मैठाणी ने बताया कि 12 सितंबर 2026 को हुई कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार संशोधित संविधान-2026 के प्रावधानों के तहत नए सदस्यों को सभा से जोड़ने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।

