उत्तराखण्डदिल्ली

गढ़वाल हितैषिणी सभा ने शुरू किया सदस्यता अभियान, दिल्ली-एनसीआर के प्रवासियों से जुड़ने की अपील

20 सितंबर2026 से सदस्यता फॉर्म मिलना शुरु होकर,5अकटूवर ,2026 तक मिलेंगेंफार्म जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 होगी:-गढ़वाल भवन बना सामाजिकसांस्कृतिक एकता का प्रमुख केंद्र

अमर चंद्र

नई दिल्ली। उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल से दिल्ली-एनसीआर में आकर बसे प्रवासियों को सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक रूप से एकजुट करने वाली ऐतिहासिक संस्था गढ़वाल हितैषिणी सभा (पंजी.) नवीन सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही है। सभा के महासचिव पवन कुमार मैठाणी ने बताया कि 12 सितंबर 2026 को हुई कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार संशोधित संविधान-2026 के प्रावधानों के तहत नए सदस्यों को सभा से जोड़ने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।

सभा द्वारा जारी सूचना के अनुसार सदस्यता फॉर्म का वितरण 20 सितंबर 2026 (रविवार) से शुरू होगा। फॉर्म प्राप्त करने की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर 2026 (सोमवार) तथा फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 (शनिवार) निर्धारित की गई है। फॉर्म प्राप्त करने और जमा करने का समय प्रातः 11 बजे से शाम 7 बजे तक रहेगा।

सभा अध्यक्ष सूरत सिंह रावत ने बताया कि सभा का उद्देश्य अपने समाज के अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर सामाजिक एकता, संस्कृति, भाषा और सामुदायिक सरोकारों को और मजबूत करना है। उन्होंने प्रवासी गढ़वाली समाज से अपील की कि “गढ़वाल की एकता, संस्कृति और सामाजिक विरासत को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में सभा की सदस्यता ग्रहण करें।

वर्तमान कार्यकारिणी 2025-2028 के लिए सभा के अध्यक्ष सूरत सिंह रावत व महासचिव पवन कुमार मैठाणी के नेतृत्व में कार्य कर रही है।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *