इस महामारी से हम सब को एकजुट होकर लड़ना होगा–सोनिया गांधी
दिल्ली।देश इस समय कोरोना नानक महामारी से जूझ रहा है आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि इस विकट परिस्थिति में कांग्रेस पार्टी देश के हर नागरिक की साथ खड़ी है।
उन्होंने दुख प्रकट करते कहा कि जिन लोगों ने अपने प्रिय जनों को खोया है उनके प्रति उनकी सहानुभूति है साथ ही उन्होंने अपनी संवेदना प्रकट की साथ
उन्होंने इस संदेश में लोगों से अपील की जब बहुत ही जरूरी हो तभी अपने घरों से बाहर निकले और सरकार की प्रोटोकॉल का पालन करें। मांस्क जरूर पहने, श्रीमती गांधी ने अपने संदेश में देशवासियों से अपील की, इस विकट परिस्थिति में एक दूसरे का सहारा बने दूसरे की मदद जरूर करें, और इस महामारी से एकजुट होकर लड़कर मुकाबला करें इस महामारी से हम सबको मिलकर लड़ना होगा ।
Share This Post:-

