Uncategorized

*भगवन बुद्ध के मार्ग पर चलना और पंचशील का पालन करना हमारा मकसद : डॉक्टर ए आर जोशी*

राजू बोहरा / विशेष संवाददाता

नई दिल्ली :* पिछले दिनों बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण शाहजहांपुर समसो, पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर में किया गया। डॉ आंबेडकर आचार्य बौद्ध मठ धार्मिक ट्रस्ट के तत्वाधान में मठ के प्रांगण में प्रतिमा स्थापित की गई। इस प्रतिमा का अनावरण समता सैनिक दल के राष्ट्रीय मुख्य सचेतक माननीय डॉक्टर ए आर जोशी के द्वारा किया गया। डॉ जोशी का स्वागत पुष्प वर्षा से किया गया। उनके आगमन पर जय भीम, जय भारत नमो बुद्धाय, समता सैनिक दल जिंदाबाद के नारों के साथ किया गया।

गौरतलब है की इस अवसर पर भीम सैनिकों को संबोधन करते हुए डॉक्टर ए आर जोशी ने देश के हालात से अवगत कराया। उन्होंने कहा की भारत ने पाकिस्तान को युद्ध में हरा दिया हमारी तीनों सेनाओं ने जिस तरह पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए पाकिस्तान लम्बे समय तक याद रखेगा। तीनों सेनाओं के इस जज्बे को हम सलाम करते हैं। उन्होंने कहा की समाज को एकजुट रहने की जरूरत है। जोशी ने कहा की युवाओं को संगठन में जोड़ने के लिए अभियान चलाया जाए। समता सैनिक दल को मजबूत करने के लिए शैक्षणिक धार्मिक कामों में रुचि रखने के लिए सामाजिक कार्यों के लिए युवाओं को प्रेरित भी किया। बुद्ध पूर्णिमा की सबको बधाई देते हुए समता मैत्री भाईचारे पर आधारित बुद्ध के बताए हुए मार्ग पर चलने की और पंचशील का पालन करने का को संदेश दिया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित समता सैनिक दल के सीनियर अधिकारी, मास्टर बृजेंद्र सिंह, राष्ट्रीय सचेतक ओपी गौतम, राष्ट्रीय सचेतक टेक सिंह गौतम, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ जसपाल सिंह गौतम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह गौतम, राष्ट्रीय महासचिव लेखराज, बौद्ध राष्ट्रीय महासचिव रामवीर सिंह गौतम, राष्ट्रीय महासचिव धर्मपाल सिंह, उपाध्यक्ष दिल्ली प्रदेश एडवोकेट वीरेंद्र सिंह, हरिओम सिंह, अनुपम कुमार, अनिल गौतम, आदि लोग कार्यक्रम मैं मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अंबेडकर आचार्य बौद्ध मठ के मुख्य संचालक धर्मवीर सिंह ने किया।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *