महाराष्ट्रराज्य

HPCLमे स्वतंत्र निदेशक के रूप में नियुक्त किए गए विवेकानंद बिस्वाल

मुंबई । हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने श्री विवेकानंद बिस्वाल को कंपनी के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक के रूप में पुनर्नियुक्त किए जाने की घोषणा की है। यह नियुक्ति पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय (MoP&NG), भारत सरकार के निर्देशानुसार की गई है और यह 5 मई, 2025 से प्रभावी मानी जाएगी।

मंत्रालय द्वारा जारी संप्रेषण के अनुसार, श्री बिस्वाल की नियुक्ति एक वर्ष के लिए अथवा अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगी।
श्री विवेकानंद बिस्वाल ओडिशा निवासी हैं। उन्होंने वाणिज्य में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है तथा वे The Institute of Cost Accountants of India के सदस्य भी हैं। वे विभिन्न कंपनियों के निदेशक मंडल से भी जुड़े हुए हैं, जहाँ वे वित्तीय एवं प्रबंधन विशेषज्ञता प्रदान करते हैं।

स्वतंत्रता और पात्रता की पुष्टि

HPCL ने यह स्पष्ट किया है कि श्री बिस्वाल का कंपनी के किसी भी वर्तमान निदेशक से कोई पारिवारिक संबंध नहीं है तथा वे किसी भी नियामक प्राधिकरण द्वारा इस पद को ग्रहण करने से वर्जित नहीं हैं।

Share This Post:-
Post Views: 61 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *