Monday, November 23, 2026
उत्तराखण्डदिल्लीराष्ट्रीय

भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता विपिन कैन्थोला केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के सलाहकार पैनल में नियुक्त

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से जारी पत्र के माध्यम से मिली जिम्मेदारी, उत्तराखंड के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं विपिन कैन्थोला

 

Amar sandesh नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं उत्तराखंड की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने वाले विपिन कैन्थोला को भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के सलाहकार पैनल में शामिल किया गया है। इस संबंध में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय, दिल्ली की ओर से 4 नवंबर 2026 को आधिकारिक पत्र जारी किया गया है।

मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना संख्या M-11019/1/2025-DIO (FC) के अनुपालन में विपिन कुमार कैन्थोला को सलाहकार पैनल में शामिल किए जाने की सूचना दी गई है। पत्र के अनुसार उनका कार्यकाल 4 नवंबर 2026 से अगले आदेश जारी होने तक अथवा मंत्रालय के आगामी निर्देशों तक प्रभावी रहेगा।

विपिन कैन्थोला भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता होने के साथ-साथ पार्टी में प्रदेश प्रवक्ता और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं। संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही है और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए वे लगातार प्रयासरत रहते हैं।

पेशे से एडवोकेट विपिन कैन्थोला राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय हैं। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा गढ़वाल लोकसभा सांसद अनिल बलूनी से जुड़ी जनहित की पहलों को आम जनता तक पहुंचाने और लोगों को उनके बारे में जानकारी देने में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनका प्रयास रहता है कि सरकार की योजनाओं और जनहित से जुड़े विषयों की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

मृदुभाषी, सहज स्वभाव और संगठन के प्रति सक्रियता के लिए पहचाने जाने वाले विपिन कैन्थोला का उत्तराखंड के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में भी निरंतर जुड़ाव रहा है। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के सलाहकार पैनल में उनका शामिल होना उनके सार्वजनिक जीवन में एक नई जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है।

उनकी इस नियुक्ति की जानकारी सामने आने के बाद शुभचिंतकों एवं परिचितों की ओर से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × five =