Uncategorizedदिल्लीराज्यराष्ट्रीय

उत्तराखंड राज्य और केन्द्र सरकार मिलकर विकास को गति देने में अपनी पूरी भागीदारी निभा रहे है -श्याम जाजू

नई दिल्ली, । दिल्ली भाजपा पर्वतीय प्रकोष्ठ ने उत्तराखण्ड राज्य स्थापना महोत्सव का आयोजन क्नाटप्लेस चरखा पार्क पर किया गया, जिसमें 100 से अधिक संस्थाओं को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व दिल्ली के प्रभारी श्याम जाजू, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी एवं केन्द्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निंशक ने सम्बोधित किया।

इस अवसर पर पर्वतीय प्रकोष्ठ के संयोजक अर्जुन सिंह राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मोनिका पंत, निगम पार्षद श्रीमती तुलसी जोशी, प्रकोष्ठ प्रभारी श्याम लाल, सह-संयोजक विनोद बछेती, रमेश नेगी एवं देवन एस खत्री सहित प्रकोष्ठ के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुये राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व दिल्ली के प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि उत्तराखण्ड का विकास तेजी से हो रहा है। राज्य और केन्द्र सरकार मिलकर विकास को गति देने में अपनी पूरी भागीदारी दे रहे हैं। उत्तराखण्ड देश के छोटे राज्यों में सबसे अधिक तेजी से विकसित होने वाला राज्य है। यहां के लोग धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं और भाजपा के साथ तन, मन, धन से जुड़े हुये हैं। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि उत्तराखण्ड के लोग हमेशा भाजपा की नीतियों में भरोसा रखने वाले लोग हैं। लोकसभा व निगम चुनाव में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का खुले दिल से समर्थन किया था और हमें पूरा विश्वास है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड के लोग भाजपा को अपना आशीर्वाद देंगे। भाजपा के कुशल नेतृत्व के कारण कारण आज उत्तराखंड विकास के नये आयामों को छू रहा है। उत्तराखण्ड के स्थापना दिवस पर उपस्थित सभी लोगों को बधाई देते हुये श्री तिवारी ने कहा कि अनधिकृत कालोनियों को मालिकाना हक मिलने से सबसे अधिक लाभ उत्तराखण्ड के लोगों को हुआ है।

केन्द्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि उत्तराखण्ड की स्थापना में श्रद्धेय अटल जी का बहुत बड़ा योगदान था, उनके कारण ही उत्तराखण्ड राज्य अस्तित्व में आया। आज हम उनको याद करते हुये इस बात से इन्कार नहीं कर सकते हैं कि भाजपा शासित उत्तराखण्ड में केन्द्र की सबसे ज्यादा योजनायें लागू हो रही हैं जिससे राज्य के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। उत्तराखण्ड के लोगों का योगदान हर क्षेत्र में है, लेकिन सेना में विशेषकर भारत माता की सेवा करने के लिए उत्तराखण्ड के जवानों की तत्परता सबसे अधिक सराहनीय है। हमेशा से उत्तराखंड के लोग भारतीय जनता पार्टी के समर्थक रहे हैं इसलिये आगामी विधानसभा चुनाव में दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाने में अपना पूर्ण सहयोग देंगे।इस अवसर पर अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में पर्वतीय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष  अर्जुन राणा ने उत्तराखण्ड राज्य शहीदों को याद  करते हुये  ,उनको श्रद्धांजलि अर्पित की,। इस मौके पर श्री राणा सभी उत्तराखंडियों से अनुरोध किया की आने वाले दिल्ली विधान सभा चुनाओं में भाजपा का पूरा सहयोग कर,  दिल्ली मे भाजपा सरकार बनावाये।

Share This Post:-
Post Views: 9 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *