उत्तराखण्डराज्यराष्ट्रीय

दीपावली के अवसर पर लोकल वस्तु का अधिक प्रयोग करें- मुकेश कोली

पौडी।उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल विधानसभा क्षेत्र के विधायक मुकेश कोली जो एक मृदुभाषी मिलनसार स्वभाव और जनप्रिय नेता है उन्होंने एक वीडियो जारी करके सभी देशवासी एवं क्षेत्रवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए, कहा कि हम सभी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आव्हान वोकल और लोकल अपील पर अमल करते हुए इस शुभ दीपावली के अवसर पर अधिक से अधिक लोकल वस्तुओं का प्रयोग करके अपने कुटीर उद्योगों एवं स्वरोजगार योजनाओं को बढ़ाओ देना है। जिससे कि हम सब आत्मनिर्भर हो सकें,

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास की ओर अग्रसर है। प्रदेश की सरकार भी क्षेत्र के विकास में हर संभव प्रयास कर रही है क्षेत्रविधायक श्री कोली ने क्षेत्रवासियों से अपील की कोरोना से बचाव के उपायों का ध्यान रखते हुए दिवाली के इस पर्व को मनाए, उन्होंने कहा मास्क पहने, दो गज की दूरी हाथो को बार-बार धोना, सरकार द्वारा जारी अपील पर विशेष ध्यान देते हुए अपना बचाव अपने परिवार का बचाव सभी मित्रों का बचाव करें। जिससे कि इस महामारी को हम लोग शीघ्र मात देकर रोशनी का पर्व हर घर में खुशी का माहौल ला सकें। उन्होंने पुनः सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सभी क्षेत्रवासियों एवं देशवासी के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Share This Post:-
Post Views: 22 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *