दिल्लीराष्ट्रीय

जन सहभागिता से ही पूरा हो सकता है विकसित भारत का संकल्पः –चिराग पासवान*

कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में सजी ‘एक शाम देश के नाम’*
*जन कल्याण सम्मान से गोविंदा सहित 11 हस्तियां सम्मानित*

Amar sandesh*नई दिल्ली।* जन कल्याण मोर्चा द्वारा राजधानी के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब स्थित मावलांकर ऑडिटोरियम में “एक शाम देश के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ‘विकसित भारत’ की परिकल्पना को जन-जन तक पहुंचाना तथा राष्ट्र निर्माण में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित करना था।इस अवसर पर जन कल्याण सम्मान प्रदान कर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 11 व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अलावा कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। समारोह के दौरान बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा को उनके सामाजिक योगदान और लोकप्रियता के माध्यम से समाज में सकारात्मक प्रभाव के लिए जन कल्याण सम्मान से सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सामाजिक संगठन देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण तथा ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों में उनका योगदान उल्लेखनीय है। उन्होंने ऐसे प्रयासों को समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में प्रेरक बताया।

इस अवसर पर अभिनेता गोविंदा ने जन कल्याण सम्मान प्राप्त करने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि सिनेमा केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को सकारात्मक दिशा देने की क्षमता भी रखता है। जिस प्रकार समाज के विभिन्न वर्ग राष्ट्र निर्माण में योगदान देते हैं, उसी प्रकार सिनेमा भी विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपनी भूमिका निभाता रहा है।

कार्यक्रम के आयोजक जन कल्याण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अशोक चौधरी ने कहा कि “एक शाम देश के नाम” का उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने बताया कि संस्था स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला कल्याण, कौशल विकास और ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों में लंबे समय से सक्रिय रूप से कार्य कर रही है और समाज के वंचित वर्गों को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक गणेश वंदना से हुई। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा प्रस्तुत कथक नृत्य, देशभक्ति पर आधारित नाट्य प्रस्तुति तथा आजम निजामी ब्रदर्स की सूफी गायकी ने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया। इसके अतिरिक्त जोशीले भांगड़ा नृत्य ने भी कार्यक्रम में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, कलाकारों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए ऐसे सामाजिक और सांस्कृतिक प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।

Share This Post:-
Post Views: 18 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *