Post Views: 0
एनडीए सम्मेलन में विकास पर मंथन, झालमुड़ी ने भी बटोरा ध्यान
Amar sandesh नई दिल्ली।भारत मंडपम में आयोजित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सम्मेलन के दौरान एक आत्मीय और रोचक दृश्य देखने को मिला, जब पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बंगाल की प्रसिद्ध पारंपरिक खाद्य सामग्री झालमुड़ी परोसी।
प्रधानमंत्री मोदी ने भी सम्मेलन में उपस्थित केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों और गठबंधन दलों के नेताओं के साथ झालमुड़ी साझा की। इस दौरान सम्मेलन का माहौल काफी सौहार्दपूर्ण और अनौपचारिक दिखाई दिया।
बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत के संकल्प, सुशासन, गरीब कल्याण, आत्मनिर्भर भारत, आधारभूत संरचना के विस्तार तथा आगामी वर्षों की विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने एनडीए के सभी सहयोगी दलों से जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने और विकास की गति को और तेज करने का आह्वान किया।
सम्मेलन में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, सांसद और एनडीए के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर विचार-विमर्श किया।
सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के बीच झालमुड़ी साझा करने का दृश्य आकर्षण का केंद्र रहा तथा सोशल मीडिया पर भी इसकी व्यापक चर्चा हुई।
Related