दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुॅचायेगें :गजेंद्र चौहान

अखिल भारतीय पर्वतीय कांग्रेस कमेटी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप भण्डारी तथा पूर्व पटपड़गंज जिलाध्यक्ष लक्ष्मण रावत ने गजेंद्र चौहान  को दिल्ली पर्वतीय प्रदेश कांग्रेस का उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।
इस अवसर पर दिल्ली पर्वतीय प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप भण्डारी ने श्री चौहान को नये पदभार की बधाई देते हुए यह विश्वास व्यक्त किया कि वह पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुॅचाकर संगठन को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ संगठन को नयी उर्जा प्रदान करेंगे। श्री चौहान को बधाई देते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता लक्ष्मण रावत ने कहा कि वे अधिकाधिक पर्वतीय समाज के लोगों को संगठन से जोड़ने का प्रयास करेंगे।
नवनियुक्त उपाध्यक्ष गजेंद्र चौहान ने कांग्रेस की नीतियों तथा नेतृत्व में पुर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि वह उस दौर में भी कांग्रेस के साथ बने रहे जबकि अवसरवादी लोग संगठन को छोड़कर अन्य दलों में अपनी रोजी-रोटी तलाश रहे थे। अमर संदेश को वार्ता के दौरान गजेंद्र चौहान ने कहा कि दिल्ली में 35 लाख उत्तराखण्डी निवास करते हैं।   उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र  में विश्वास रखने वाली पार्टी है। पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र का ही परिणाम है कि वह आज दिल्ली पर्वतीय प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने नया पदभार सौंपने हेतु अखिल भारतीय पर्वतीय कांग्रेस कमेटी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप भण्डारी व लक्ष्मण रावत सहित कांग्रेस के आलाकमान का आभार व्यक्त किया है।

 

Share This Post:-
Post Views: 34 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *