दिल्लीबॉलीवुडराष्ट्रीय

“निरंतर… नीरज…” : महाकवि नीरज को समर्पित भव्य काव्य संध्या का आयोजन 19 जुलाई को प्रेस क्लब ऑफ इंडिया दिल्ली में आयोजित होगा 

Amar chand नई दिल्ली,। हिंदी अकादमी एवं महाकवि गोपालदास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा आगामी 19 जुलाई 2025 को प्रेस क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में एक भव्य साहित्यिक आयोजन “निरंतर… नीरज…” का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन महाकवि गोपालदास नीरज की अमर काव्य परंपरा को आगे बढ़ाने और उनकी स्मृति को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से किया जाता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रख्यात हास्य व्यंग्यकार पद्मश्री सुरेन्द्र शर्मा करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा शामिल होंगे। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री श्री विश्वास सारंग उपस्थित रहेंगे।

इस अवसर पर महाकवि नीरज सम्मान 2025 से पद्मश्री प्रसून जोशी को अलंकृत किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें भारतीय साहित्य, सिनेमा और जनचेतना में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए प्रदान किया जाएगा।

इस विशेष कार्यक्रम में डॉ. अतुल कृष्ण, संजय गर्ग, नवीन सहगल, मानक शाह, अशोक जैन सहित देश की विभिन्न साहित्य, शिक्षा और मीडिया संस्थाओं से जुड़े विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे। साथ ही, फिल्म निर्माता श्री बोनी कपूर, गीतकार समीर अंजन और अभिनेता विनीत कुमार सिंह भी विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

कार्यक्रम के संरक्षक उपेन्द्र राय, सीएमडी भारत एक्सप्रेस और नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक के रूप में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

इस आयोजन की सबसे प्रेरक बात यह है कि इसे प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महाकवि नीरज जी के सुपुत्र मृगांक प्रभाकर के नेतृत्व व संयोजन में आयोजित किया जा रहा है। मृगांक प्रभाकर न केवल महाकवि नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट के प्रमुख प्रेरक हैं, बल्कि वे वर्षों से निरंतर इस आयोजन को दिल्ली के प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सफलतापूर्वक संपन्न कराते आ रहे हैं। उनकी साहित्य के प्रति प्रतिबद्धता और अपने पूज्य पिताजी की स्मृति को जीवंत बनाए रखने का समर्पण इस आयोजन की आत्मा है।

“निरंतर… नीरज…” कार्यक्रम में देशभर के साहित्यप्रेमी, कविगण, पत्रकार, शिक्षाविद एवं युवा बड़ी संख्या में सम्मिलित होने जा रहे हैं। यह आयोजन निश्चित रूप से नीरज जी की कालजयी रचनाओं, उनकी राष्ट्रभक्ति और जीवन-दर्शन को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक प्रभावी मंच सिद्ध होगा।

Share This Post:-
Post Views: 48 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *