उत्तराखण्डदिल्लीराज्यराष्ट्रीय

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के मीडिया सलाहकार बने सूर्य प्रकाश सेमवाल

दिल्ली।पहाड़ की दहाड़ — भारत की सनातन संस्कृति के साथ सामाजिक सरोकारों को लेकर अध्यापन व लेखन से जुड़े सूर्य प्रकाश सेमवाल को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल वाणिज्य व ओधोगिक मंत्रालय का मीडिया सलाहकार नियुक्त किये जाने पर क्षेत्र वासियों ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई व शुभकामनाएं दी है। दिल्ली विश्वविधालय से पोस्ट ग्रेजुएट विगत दो दशक से लेखन, अध्यापन के साथ साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े सूर्य प्रकाश सेमवाल पांचजन्य के सह संपादक, पंजाब केसरी के न्यूज एडिटर , उत्तरांचल पत्रिका के सह संपादक, सनमार्ग हिंदी डेली के सह संपादक, डी ए वी पी जी कालेज में अध्यापन कार्य कर चुके है।साथ ही रितम डिजिटल नेटवर्क में रीजनल संपादक का कार्य देख रहे थे। सामाजिक सरोकारों से जुड़े हिम उतरायाणी, पर्वतीय लोक विकास समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम सर्व समाज कल्याण समिति केध्यक्ष भी है। मूल रूप से घनसाली विधानसभा के भिलंगना घाटी के ऋषिधार से है । क्षेत्र के तीर्थ टन व पर्यटन विकास को लेकर हमेशा प्रयासरत रहते है।।

Share This Post:-
Post Views: 28 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *