दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

इस्‍पात अर्थव्‍यवस्‍था की वृद्धि में बहुत महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाता : धर्मेंद्र प्रधान

धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय इस्‍पात मंत्री के पद का कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार संभालते समय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने उनका अभिवादन किया। इस्पात सचिव बिनॉय कुमार, सेल के अध्‍यक्ष अनिल कुमार चौधरी तथा इस्‍पात मंत्रालय के वरिष्‍ठ अधिकारियों ने श्री प्रधान की अगवानी की। कार्यभार संभालने के बाद धर्मेंद्र प्रधान को इस्‍पात सचिव ने इस्‍पात क्षेत्र के विभिन्‍न पहलुओं की जानकारी दी। कार्यभार संभालने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में श्री प्रधान ने कहा कि इस्‍पात क्षेत्र हमारी अर्थव्‍यवस्‍था की वृद्धि में बहुत महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाता है और यह विनिर्माण क्षेत्र की ताकत का प्र‍तीक है।उन्‍होंने कहा कि इस क्षेत्र की जटिलताओं को समझने के बाद वह राष्‍ट्रीय इस्‍पात नीति के समस्‍त लक्ष्‍यों को प्राप्‍त करने का प्रयास करेंगे।       

 

Share This Post:-
Post Views: 17 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *