उत्तर प्रदेशराज्यराष्ट्रीय

भारतीय स्टेट बैंक ने मथुरा में ऋण सुविधा समारोह का आयोजन किया

मथुरा: भारतीय स्टेट बैंक, मथुरा से सांसद श्रीमती हेमा मालिनी और दिल्ली मंडल के मुख्य महाप्रबंधक श्री विजय रंजन की उपस्थिति में महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के लिए मथुरा और महिला सशक्तीकरण पर विशेष ध्यान देते हुए विभिन्न अन्य लाभार्थियों के लिए ‘पर्यटक सुविधा केंद्र ‘ वृंदावन, मथुरा में ऋण सुविधा समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय सांसद और श्री रंजन ने महिला स्वयं सहायता समूहों को ऋण स्वीकृति पत्र सौंपे और सरकार के आत्मनिर्भर भारत के विजन के अनुरूप विभिन्न लाभार्थियों को प्रधानमंत्री स्वनिधि और केसीसी डेयरी ऋण प्रदान किए । श्री रंजन ने भारतीय स्टेट बैंक द्वारा पीएमजेडीवाई, पीएमएसबीवाई और अटल पेंशन योजना के तहत किए जा रहे अनुकरणीय कार्यों पर भी प्रकाश डाला। श्री रंजन ने उधारकर्ताओं को स्व-निर्भर होने और बैंक द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाकर दूसरों के लिए रोजगार के अधिक अवसर पैदा करने के लिए भी प्रेरित किया। नाबार्ड के डीडीएम श्री सर्वेश गुप्ता और उप कृषि निदेशक श्री धुरेंद्र कुमार ने भी अपनी विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। सांसद श्रीमती हेमा मालिनी ने समाज के सभी वर्गों को अपार समर्थन के लिए भारतीय स्टेट बैंक का आभार जताया ।

बैंक की कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सी एस आर) के तहत भारतीय स्टेट बैंक, नई दिल्ली के मुख्य महाप्रबंधक श्री विजय रंजन ने छत्रिका, वृंदावन, मथुरा (उ.प्र.) में ‘ मां धाम ‘ के नामक महिलाओं के वृद्धाश्रम चलाने वाले एक चैरिटेबल ट्रस्ट ‘ गाइड फॉर सर्विस ‘ के आश्रय गृह में रहने वाले रिहाशियों के उपयोग के लिए एक जनरेटर सेट, एक वाटर कूलर, मेडिकल उपकरण और फुटवियर्स दान किए ।

इस अवसर पर श्री रंजन ने सामाजिक कार्य के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि बैंक सीएसआर दान के रूप में समाज को अपने लाभ का कुछ हिस्सा वापस प्रदान करता है। समारोह में उप महाप्रबंधक श्री राजीव रंजन, श्री अनिल टाक, डीजीएम श्री देबाशीष मित्रा और बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। श्री रंजन ने एक छोटी सी सभा में मथुरा के छत्रकारा, वृंदावन में ‘गाइड फॉर सर्विस’ की अध्यक्ष डॉ वी मोहिनी गिरि को कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत 2.36 लाख रुपये का दान चेक सौंपा। डॉ गिरि ने दान के इस परोपकारी भाव के लिए भारतीय स्टेट बैंक का आभार जताया।

Share This Post:-
Post Views: 11 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *