दिल्लीराष्ट्रीय

ओडिशा से आत्मनिर्भर भारत को नई ताकत देंगे पीएम मोदी, 25,016 करोड़ की मेगा परियोजना का शिलान्यास

Amar sandesh नई दिल्ली/झारसुगुड़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20जून 2026को ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले के लखनपुर में देश की पहली वाणिज्यिक स्तर की कोयला-से-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना की आधारशिला रखेंगे। लगभग 25,016 करोड़ रुपये की लागत वाली यह महत्वाकांक्षी परियोजना भारत की ऊर्जा सुरक्षा, औद्योगिक आत्मनिर्भरता और आयात पर निर्भरता कम करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल मानी जा रही है।

कोयला मंत्रालय के अनुसार, इस परियोजना के तहत कोयले को गैसीकरण तकनीक के माध्यम से सिंथेटिक गैस में परिवर्तित कर प्रतिदिन 2,000 टन अमोनियम नाइट्रेट का उत्पादन किया जाएगा। परियोजना का विकास भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) और कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के संयुक्त उपक्रम भारत कोल गैसीफिकेशन एंड केमिकल्स लिमिटेड (बीसीजीसीएल) द्वारा किया जा रहा है‌

सरकार का मानना है कि इस परियोजना से रासायनिक उत्पादों के आयात में कमी आएगी, विदेशी मुद्रा की बचत होगी तथा घरेलू उद्योगों को नई मजबूती मिलेगी। कोयला गैसीकरण क्षेत्र में प्रस्तावित परियोजनाओं से देश में 2.5 से 3 लाख करोड़ रुपये के निवेश और करीब 50 हजार प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है।

विशेषज्ञों का मानना है कि लखनपुर परियोजना आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को नई गति देगी तथा स्वदेशी तकनीक आधारित औद्योगिक विकास का नया अध्याय लिखेगी।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *