दिल्लीराष्ट्रीय

ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों का सफाया,  

– पीएम मोदी ने तीन देशों का दौरा रद्द किया”Amar sandesh नई दिल्ली। भारतीय सेना द्वारा शुरू किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने एक बार फिर भारत की सैन्य क्षमता और सटीक खुफिया नेटवर्क का प्रदर्शन किया है। सेना की वरिष्ठ अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी ने मीडिया को संबोधित करते हुए जानकारी दी कि इस अभियान के तहत पाकिस्तान में मौजूद नौ आतंकी ठिकानों को पूरी तरह नेस्तनाबूद कर दिया गया। इस सर्जिकल स्ट्राइक जैसी कार्रवाई के दौरान आम नागरिकों को कोई नुकसान न हो, इसका विशेष ध्यान रखा गया।

कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि यह ऑपरेशन खुफिया एजेंसियों की ठोस जानकारी पर आधारित था और इसे बेहद सटीकता के साथ अंजाम दिया गया। सेना के मुताबिक, यह कदम सीमापार से हो रही आतंकी गतिविधियों और भारत विरोधी साजिशों को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया।

इस कार्रवाई के बाद उपजे तनावपूर्ण हालात को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना आगामी विदेश दौरा रद्द कर दिया है। उन्हें नॉर्वे, क्रोएशिया और नीदरलैंड की यात्रा पर जाना था।

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की बैठक भी समाप्त हो चुकी है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने भाग लिया। बैठक में ऑपरेशन सिंदूर के प्रभाव और आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद अब पूरे देश की नजरें सरकार की अगली कार्रवाई और क्षेत्रीय सुरक्षा पर टिकी हुई हैं।

Share This Post:-
Post Views: 22 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *